फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM to attend India AI Impact Summit-2026 in Delhi, will discuss with tech companies

MP News: सीएम दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में होंगे शामिल, तकनीकी कंपनियों से करेंगे चर्चा

Fri, 20 Feb 2026 06:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 20 Feb 2026 06:14 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एआई से आर्थिक विकास और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने पर वैश्विक कंपनियों से चर्चा करेंगे। समिट में मध्यप्रदेश पवेलियन में राज्य के एआई आधारित स्टार्टअप, आईआईटी इंदौर और विभिन्न विभागों की तकनीकी उपलब्धियां प्रदर्शित की जा रही हैं।

विज्ञापन
MP News: CM to attend India AI Impact Summit-2026 in Delhi, will discuss with tech companies
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल होंगे

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल होंगे। समिट में वे उच्च-स्तरीय पैनल से चर्चा करेंगे। इसमें राज्य स्तर पर एआई के उपयोग से आर्थिक विकास को गति देने, डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने और मजबूत अवसंरचना विकसित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री  एआई कंप्यूटिंग, सायबर सुरक्षा संरचना, क्लाउड इको सिस्टम, जनरेटिव एआई एकीकरण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ वन टू वन बैठक भी करेंगे। बैठक में एडवांस्ड सेमीकंडक्टर ऐक्सीलरेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर और सॉवरेन एआई मॉडलिंग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टियर-2 शहरों से उभर रहे स्टार्ट-अप और नव प्रवर्तकों से भी मुलाकात कर उनके एआई आधारित कार्यों की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी विधानसभा में हंगामा : 'औकात में रहो...' उमंग सिंघार व कैलाश विजयवर्गीय के बीच क्यों हुई तीखी बहस? जानें वजह
विज्ञापन


समिट में मध्यप्रदेश पेवेलियन हॉल 4, प्रथम तल,बूथ संख्या 4F-32 और 4F-34  में "एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर ऐन एम्पावर्ड भारत” थीम पर लगाया गया है। इसमें 14 एआई स्टार्ट-अप, आईआईटी इंदौर और आईआईटीआई दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन जैसे शैक्षणिक संस्थान और 4 प्रमुख शासकीय विभाग शामिल हैं। मध्यप्रदेश पेवेलियन में धरातल पर लागू किए जा चुके एआई समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह पेवेलियन दर्शाता है कि पारदर्शिता बढ़ाने, सेवाएं समय पर पहुंचाने और बेहतर निर्णय लेने के लिए एआई का उपयोग शासन व्यवस्था में कैसे किया जा रहा है। मध्यप्रदेश का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एमपीएसईडीसी के सहयोग से, इस राष्ट्रीय मंच पर राज्य की योजनाबद्ध और लक्ष्य-आधारित एआई पहलों को प्रस्तुत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के संकेत, निगम-मंडलों में जल्द नियुक्तियां; कार्यकर्ताओं की उम्मीदें बढ़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed