फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State BJP president hints at imminent appointments to corporations and boards; workers' hopes rise

MP News: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के संकेत, निगम-मंडलों में जल्द नियुक्तियां; कार्यकर्ताओं की उम्मीदें बढ़ीं

Thu, 19 Feb 2026 11:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Feb 2026 11:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों और संगठन के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियों के संकेत मिले हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बयान के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं में उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन
MP News: State BJP president hints at imminent appointments to corporations and boards; workers' hopes rise
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन के रिक्त पदों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि निगम-मंडलों सहित संगठन और सरकार में खाली पड़े पदों पर जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। उनके इस बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जगी है। बता दें भाजपा ने गुरुवार को प्रदेश अनुसूचित जनजाति प्रदेश प्रभारी और कार्यसमिति के पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश भी जारी किए है।  खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के लिए संगठन और सत्ता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। उनका मानना है कि जिम्मेदारी चाहे संगठन की हो या शासन की, हर पद का अपना महत्व होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों में भी नियुक्तियां की जानी हैं, ताकि कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका मिल सके। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  एमपी विधानसभा में हंगामा : 'औकात में रहो...' उमंग सिंघार व कैलाश विजयवर्गीय के बीच क्यों हुई तीखी बहस? जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, संगठन और सत्ता से जुड़े सभी रिक्त पदों पर एक साथ नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। यही कारण है कि प्रक्रिया में कुछ विलंब हो रहा है। बताया जा रहा है कि सूची को अंतिम रूप देने और संतुलन साधने के लिए मंथन जारी है, ताकि क्षेत्रीय और संगठनात्मक समीकरणों का ध्यान रखा जा सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद लंबे समय से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच अब उम्मीद बढ़ गई है कि उन्हें संगठन या निगम-मंडलों में जिम्मेदारी मिल सकती है।  

ये भी पढ़ें- MP News: बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन,ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रख जताया महंगाई का विरोध,पुलिस से झड़प

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर फोकस 
सरकार की मंशा है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से सभी वर्गों और क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व मिले, जिससे आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी को राजनीतिक लाभ मिल सके। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले 45 निगम-मंडलों और बोर्डों में की गई पूर्ववर्ती नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। तब से अब तक इन संस्थाओं में कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed