फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said to the officials to complete the work on time, Minister should take public's feedback

MP News: CM शिवराज अधिकारियों से बोले समय पर काम पूरा करें, मंत्री जनता का फीडबैक लें, कमलनाथ ने साधा निशाना

Mon, 02 Jan 2023 10:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 Jan 2023 10:06 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि यह बैठक रस्म अदायगी साबित हुई। उन्होंने कहा कि मुझे आशंका है कि इस बैठक का मकसद सरकार के कामकाज को दुरुस्त करना नहीं बल्कि सरकारी अधिकारियों पर सत्ताधारी पार्टी के लिए काम करने का दबाव बनाना था। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said to the officials to complete the work on time, Minister should take public's feedback
सीएम शिवराज और पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें भोपाल में मौजूद मंत्री और अधिकारी बैठक में शामिल हुए। वहीं, जिला में मौजूद मंत्री और अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
विज्ञापन


बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें ईश्वर ने जिम्मेदारी दी है कि अपने कर्तव्य पर डटे रहे। उन्होंने सभी को अर्जेंट और जरूरी काम को समझ कर पूरे करने को कहा। उन्होंने बताया कि अर्जेंट काम जैसे कोरोना नियंत्रण करना, ग्लोबल इंवेस्टर समिट, जी-20 बैठकें, खेलो इंडिया गेम्स है।
विज्ञापन


मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी को महाआयोजन करने को कहा गया है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप सामने रख कर काम करें। हितग्राही मूलक योजनाओं पर फोकस हो। जल जीवन मिशन, आपका राशन आपके द्वार, ऐसी योजनाओं पर माइक्रो मैनेजमेंट रखें। सीएम ने अधिकारियों को पैसा एक्ट को लेकर भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि सीएम ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने को कहा। साथ ही मंत्री और स्थानीय नेताओं को जनता का फीडबैक लेने के निर्देश दिए है। उन्होंने मंत्रियों से मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव से अपनी नोटशीट पर चर्चा करने को कहा। सीएम ने नई भर्तियों को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

 
नाथ ने बैठक पर साधा निशाना
वहीं, सीएम शिवराज की बैठक पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा कि यह बैठक रस्म अदायगी साबित हुई। उन्होंने कहा कि मुझे आशंका है कि इस बैठक का मकसद सरकार के कामकाज को दुरुस्त करना नहीं बल्कि सरकारी अधिकारियों पर सत्ताधारी पार्टी के लिए काम करने का दबाव बनाना था। नाथ ने कहा कि एक बार फिर धरातल पर कभी न उतरने वाले रोडमैप रखें गए। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देकर जीरो टॉलरेंस का मुखौटा ओढ़ा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed