फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj hoisted the flag in Bhopal, said – Chief Minister Jan Awas Yojana will be made, count the

MP News: भोपाल में CM शिवराज ने ध्वजारोहण किया, बोले- मुख्यमंत्री जन आवास योजना बनेगी, गिनाएं संकल्प

Tue, 15 Aug 2023 12:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 15 Aug 2023 12:56 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली और वैभवशाली भारत का निर्माण हुआ। आज देश की सीमाएं सुरक्षित है।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj hoisted the flag in Bhopal, said – Chief Minister Jan Awas Yojana will be made, count the
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण किया। सीएम ने परेड की सलामी के बाद अपने संदेश में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कई संकल्प गिनाएं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली और वैभवशाली भारत का निर्माण हुआ। आज देश की सीमाएं सुरक्षित है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, जिसने आंख दिखाई उसे छोड़ेंगे नहीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आपसी मदभेद के कारण कुछ समय देश गुलाम रहा, लेकिन गुलामी के समय हमने अपनी संस्कृति नहीं छोड़ी। सीएम ने कहा कि हमें आजादी मिली, लेकिन अखंड भारत नहीं मिला। उस समय देश के टुकड़े करने की भूल हुई। कश्मीर का टुकड़ा पाकिस्तान के पास चला गया।  
विज्ञापन


सबको मिलेगा पक्का मकान
सीएम ने प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेरे बहनो और भाइयों आज हम ये फैसला कर रहे हैं कि आवास प्लस में भी जिनके नाम नहीं है। ऐसे गरीबों के लिए एक मुख्यमंत्री जन आवास योजना बनाई जाएगी। आवास योजना में जो नाम छूट गए हैं उनके नाम सर्वे करके नई सूची में जोड़े जाएंगे। उन सबको निशुल्क पक्का मकान देने का काम हमारी सरकार करेगी।
विज्ञापन


सीएम ने यह संकल्प गिनाएं 
सीएम ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2030 तक मध्य प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था का आकार हम 45 लाख करोड़ रुपए की ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। मध्यप्रदेश के 1 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लेकर आएंगे। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को हम दोगुना कर देंगे। कुल कृषि उत्पादन को बढ़ाकर 10 करोड़ मीट्रिक टन के स्तर तक ले जाएंगे। हर किसान के खेत के अंतिम छोर तक भरपूर सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंचाई क्षमता को 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 लाख km नई सड़कों का जाल बिछेंगा 
चाहे घर हो या फिर उद्योग या खेती, सब बिजली से रोशन रहेंगे। प्रदेश की ऊर्जा क्षमता वर्तमान के 29 हजार मेगावॉट से बढ़कर 38 हजार मेगावॉट से भी अधिक की जाएगी। प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर लंबाई की नई सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों को 4 लेन सड़कों से जोड़ा जाएगा। सभी नगरीय निकायों को 2 लेन सड़कों से जोड़ दिया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

25 हजार शिक्षकों के रिक्त पद भर दिए जाएंगे
हर विकासखण्ड मुख्यालय पर कम से कम 30 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की सुविधा मिलेगी। मातृ मृत्यु दर को घटाकर 100 प्रति लाख तक और शिशु मृत्यु दर को घटाकर 35 प्रति हजार तक लाया जाएगा। मध्यप्रदेश से कुपोषण के कलंक को पूरी तरह मिटा दिया जाएगा। राज्य सरकार 6 हजार से सी.एम. राईज स्कूलों का संचालन प्रारंभ कर देगी। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लगभग 25 हजार रिक्त पद भर दिए जाएंगे।

क कॉलेज को उत्कृष्ट कॉलेज बनाएंगे 
प्रदेश के 45 हजार आंगनवाड़ी केंद्रों को प्री- प्रायमरी स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक विकासखण्ड में कम से कम एक सरकारी कॉलेज होगा, ताकि विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक ही उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सकें। प्रत्येक ज़िले में एक कॉलेज को उत्कृष्ट कॉलेज के रूप में उन्नत किया जाएगा। महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों की संख्या वर्तमान 53 लाख से बढ़ाकर 65 लाख और महिला स्व-सहायता समूहों की संख्या को वर्तमान 4 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 5 लाख 10 हजार किया जाएगा।

आईटी क्षेत्र में पांच लाख रोजगार सृजित करेंगे 
प्रदेश में 200 करोड़ रुपए के निवेश से 1 हजार से अधिक एफ.पी.ओ. गठित किए जाएंगे। प्रदेश में महिलाओं की न्यूनतम आय 10 हजार रुपए प्रतिमाह तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम किया जाएगा। मेक इन मध्यप्रदेश को प्रोत्साहित करते हुए हमारे निर्यात को रूपये 1 लाख करोड़ तक ले जाएंगे। भोपाल एवं इन्दौर के मध्य एक नया ग्रीन फील्डएयरपोर्ट एवं इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में आई.टी. के क्षेत्र में 5 लाख नए रोज़गार के अवसर सृजित किए जाएंगे।

पूरे प्रदेश में 5-जी सेवा उपलब्ध कराएंगे 
 अमृतकाल में मध्यप्रदेश कृषि, युवा, महिला, कौशल और ग्रीन टेक्नोलॉजी के पंचामृत की शक्ति से आगे बढ़ेगा। मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। हमने शानदार सड़कें तो बनाई है लेकिन अब विंध्य एक्सप्रेस वे, चम्बल में अटल एक्सप्रेस वे, मालवा एक्सप्रेस वे, मध्य एक्सप्रेस वे, हम ये सारे के सारे एक्सप्रेसवे बनाने वाले हैं। इनके आस-पास इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित करेंगे। नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप लाएंगे। भोपाल-इंदौर के बीच में नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, ग्रीन फील्ड सिटी एयरपोर्ट और टाउनशिप इंडस्ट्रियल, ये हम लाने का काम करेंगे। 5-G सेवाएं पूरे प्रदेश में उपलब्ध करा दी जाएंगी


सांस्कृतिक अभ्युदय का नया अध्याय शुरू किया
सीएम ने कहा कि मैंने प्रारंभ में कहा था, "भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। हम ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत धाम बना रहे हैं, एकात्म धाम बना रहे हैं। शंकराचार्य जी की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही अद्वैत वेदांत के अध्ययन का केंद्र भी बनाएंगे। ओरक्षा में रामरजा लोक, चित्रकूट में वनवासी रा और हमारे संत रविदास जी का मंदिर सागर के बडतुमा में बना रहे हैं। भगवान परशुराम लोक, राणा प्रताप लोक, अहिल्यादेवी लोक, देवीलोक सलकनपुर में, हनुमान लोक धाम शामली में वह भी बनाने का काम हम कर रहे हैं। सांस्कृतिक अभ्युदय का एक नया अध्याय मध्य प्रदेश की धरती पर प्रारम्भ किया है।

मुख्यमंत्री  गिनाई 10 सामाजिक क्रांतियां
पहली - भूमि और आवास
दूसरी - महिला सशक्तिकरण
तीसरी - किसानों के कल्याण की क्रांति
चौथी - कमजोर वर्ग के कल्याण की क्रांति
पांचवी - कौशल और रोजगार
छठवीं - गरीब कल्याण की क्रांति
सातवीं - शिक्षा की क्रांति
आठवीं - सबके लिए स्वास्थ्य की क्रांति
नौंवी - सांस्कृतिक अभ्युदय की क्रांति
दशवीं - सुशासन की क्रांति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed