फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav's major plan to engage youth in agriculture; dialogues on agricultural innovation to b

MP News: खेती में युवाओं को जोड़ने CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, संभाग-जिलों में होंगे कृषि नवाचार संवाद

Mon, 24 Aug 2026 04:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 24 Aug 2026 04:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में युवाओं को आधुनिक खेती और कृषि से जुड़े कारोबार से जोड़ने के लिए अब संभाग और जिला स्तर पर कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम होंगे।  

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav's major plan to engage youth in agriculture; dialogues on agricultural innovation to b
सीएम मोहन यादव ने कृषि नवाचार संवाद को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि की बड़ी भूमिका है। सरकार का लक्ष्य है कि सिंचाई का विस्तार हो और किसानों को खेती के लिए बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि खेती अब पुराने तरीके तक सीमित नहीं है। नई फसल, आधुनिक मशीनें, उद्यानिकी, जैविक खेती और कृषि आधारित कारोबार के जरिए युवा इससे अच्छी आय कमा सकते हैं। सोमवार को भोपाल के रविंद्र भवन में हुए युवा संवाद में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के संभाग और जिलास्तर पर कृषि नवाचार संवाद आयोजित किए जाएंगे। इनमें कृषि विद्यार्थी, वैज्ञानिक, किसान, स्टार्टअप, युवा उद्यमी और कृषि क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को जोड़ा जाएगा। उद्देश्य यह है कि स्थानीय जरूरत के हिसाब से खेती में नए प्रयोग और तकनीक को बढ़ावा मिले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम मोहन, अतिवृष्टि राहत की समीक्षा; बोले- बीमारी फैलने न दें
विज्ञापन


पॉलीहाउस से मशरूम तक, कई विकल्प
मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि कम जमीन में भी ज्यादा कमाई के लिए उद्यानिकी और दूसरी गतिविधियां अपनाई जा सकती हैं। पॉलीहाउस में फूलों की खेती, मशरूम, मोती पालन और मधुमक्खी पालन जैसे काम छोटे स्तर से शुरू किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ गतिविधियां तो घर के एक कमरे से भी शुरू की जा सकती हैं। कृषि के साथ पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन और मत्स्य पालन को जोड़कर भी किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: खंडेलवाल की पहली कार्यसमिति बैठक 30-31 अगस्त को, ओरछा में मिशन-2028 की रणनीति पर होगा मंथन


दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है। इसे और आगे ले जाने के लिए एनडीडीबी के साथ समझौता किया गया है। सरकार का लक्ष्य हर साल एक लाख गिर नस्ल की बछिया तैयार करना है। यादव ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना में करीब 43 लाख रुपये की लागत से 25 गायों की डेयरी स्थापित करने पर 10 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। 

ये भी पढ़ेें-  MP News: CM बोले- स्किल नई करेंसी,इनोवेशन नई इकोनॉमी; केंद्रीय संस्थानों ने बताया MP को नंबर-1 बनाने का रोडमैप

मछली पालन में भी बढ़ेंगे अवसर
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मछली बीज उत्पादन की तीन हैचरियां शुरू की गई हैं। इससे दूसरे राज्यों से मछली बीज मंगाने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें -  Twisha Sharma Case: एफआईआर से पहले ही फरार हो गया था समर्थ, भोपाल में ही बदलता रहा ठिकाना, चार्जशीट से खुलासा

एक फसल पर निर्भर न रहें किसान
मुख्यमंत्री ने किसानों से एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय बहुफसली खेती और वैकल्पिक कृषि गतिविधियों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बेहतर दाम, बोनस और भावांतर जैसी योजनाओं के जरिए मदद दे रही है। खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि युवाओं को कृषि और कृषि आधारित उद्यमिता से जोड़ने की यह पहल प्रदेश में नई कृषि क्रांति की नींव बन सकती है। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थी, वैज्ञानिक, स्टार्टअप प्रतिनिधि, युवा सरपंच, शोधकर्ता और कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले युवा शामिल हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed