फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Khandelwal's first working committee meeting on August 30-31; strategy for 'Mission 2028' to be delib

MP News: खंडेलवाल की पहली कार्यसमिति बैठक 30-31 अगस्त को, ओरछा में मिशन-2028 की रणनीति पर होगा मंथन

Mon, 24 Aug 2026 12:06 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 24 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक 30 और 31 अगस्त को ओरछा में होगी। बैठक में 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
MP News: Khandelwal's first working committee meeting on August 30-31; strategy for 'Mission 2028' to be delib
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अगस्त को ओरछा में होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में होने वाली यह पहली कार्यसमिति बैठक होगी। इसमें विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर पार्टी की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। साथ ही संगठन को और मजबूत करने के लिए आगे की योजना तैयार होगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और प्रदेश पदाधिकारियों समेत करीब 400 नेता शामिल होंगे। बैठक की तैयारियों और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए 25 अगस्त को प्रदेश भाजपा की बैठक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: एफआईआर से पहले ही फरार हो गया था समर्थ, भोपाल में ही बदलता रहा ठिकाना, चार्जशीट से खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं पर रहेगा खास फोकस
कार्यसमिति में युवाओं के साथ जेन-जी और जेन-अल्फा को पार्टी से जोड़ने पर विशेष चर्चा होगी। युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने और उनसे संवाद के नए तरीके तलाशने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा सकती है। इसके अलावा सहकारिता, नगरीय निकाय चुनाव और दूसरे राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सरकार के कामकाज और संगठन की गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में ई-बस सेवा का विस्तार, 10 नई बसों से बढ़ेगी फ्रीक्वेंसी, जानें किन रूट पर दौड़ेंगी

सरकार की योजनाओं की लगेगी प्रदर्शनी
ओरछा में होने वाली बैठक के दौरान मध्यप्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। करीब 400 नेताओं और अतिथियों के ठहरने के लिए अलग-अलग होटलों में व्यवस्था की जा रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed