फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM got angry on the indecent comment on PM Modi's late mother, said- the people of Bihar will give th

MP News: पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी पर सीएम भड़के, बोले-बिहार की जनता देगी जवाब

Thu, 28 Aug 2025 09:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Aug 2025 09:33 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इसी दौरान आरजेडी और कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे मातृशक्ति और भारतीय संस्कृति का अपमान बताया।

विज्ञापन
MP News: CM got angry on the indecent comment on PM Modi's late mother, said- the people of Bihar will give th
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। इसमें राजनीति दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच बिहार में आरजीडी और कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसको लेकर भाजपा आरजीडी और कांग्रेस के नेताओं पर हमलावर है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरजेडी और कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री की पूजनीय माताजी का ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मातृशक्ति का भी अपमान है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  MP News: मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 2026 तक पद पर रहेंगे; सीएम ने दी बधाई

सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आरजेडी और कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूजनीय माताजी के लिए अभद्र और अनैतिक भाषा का उपयोग, भारतीय संस्कृति को पल्लवित करने वाली मातृशक्ति का अपमान है। विपक्षी गठबंधन के उच्च पदों पर बैठे नेताओं ने प्रधानमंत्री जी की स्वर्गीय माताजी ही नहीं, बल्कि माता सीता की धरती बिहार और पूरे देशवासियों को अपनी निकृष्ट मानसिकता का परिचय दिया है।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बिहार की जनता इस अमर्यादित आचरण का जवाब लोकतांत्रिक शक्ति से अवश्य देगी। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं के बयान को न केवल असंवेदनशील बल्कि भारतीय परंपरा के खिलाफ बताया।

ये भी पढ़ें-  MP News: PWD के सीनियर अकाउंटेंट को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोचा, ठेकेदार की FD वापस करने मांग रहा था पैसे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed