फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Lokayukta caught PWD's senior accountant taking bribe, was demanding money to return contractor's FD

MP News: PWD के सीनियर अकाउंटेंट को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोचा, ठेकेदार की FD वापस करने मांग रहा था पैसे

Thu, 28 Aug 2025 05:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 28 Aug 2025 05:55 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने नर्मदापुरम लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सीनियर अकाउंटेट क्लर्क पवन सक्सेना को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। आरोपी ठेकेदार की एफडी और जमा राशि वापस करने पैसे मांग रहा था।

विज्ञापन
MP News: Lokayukta caught PWD's senior accountant taking bribe, was demanding money to return contractor's FD
लोकायुक्त पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के सीनियर अकाउंटेंट को रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस की भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने नर्मदापुरम लोक निर्माण विभाग के सीनियर अकाउंटेंट क्लर्क पवन सक्सेना को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा। भोपाल लोकायुक्त पुलिस के पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर को पटेल कंस्ट्रक्शन नर्मदापुरम के ठेकेदार अधेश कुमार पटेल ने शिकायत की थी।
विज्ञापन


शिकायत में पटेल ने आरोप लगाया था कि नर्मदापुरम लोक निर्माण विभाग के सीनियर अकाउंटेंट क्लर्क पवन सक्सेना उनकी एफडी और जमा राशि 3.46 लाख रुपए वापस देने 12 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे है। उनकी शिकायत सत्यापन में सही पाई गई। जिसके बाद ट्रैप दल बनाकर आरोपी पवन सक्सेना को लोक निर्माण विभाग निर्मदापुरम कार्यालय में सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है। ट्रेपदल में डीएसपी डॉ. आरके सिंह, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर, मनमोहन साहू, आरक्षक गौरव साहू, यशवंत पटेल एवं चालक अमित विश्वकर्मा शामिल थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण देने के लिए सभी दल एकजुट, सीएम बोले-सर्वदलीय संकल्प पारित किया
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को 10 हजार रिश्वत लेते दबोचा 
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन कको रतलाम के सैलाना तहसील के ग्राम सक्रवादा निवासी विजय सिंह राठौड़ ने शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव में कीटनाशक व खाद की दुकान खोलने लाइसेंस के लिए लोकसेवा केंद्र में मई में आवेदन किया था। जुलाई में उनके पास लाइसेंस बनाने का मैसेज मोबाइल पर आया। आवेदक सैलाना के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मगन सिंह मईड़ा से मिला तो उसने तीन लाइसेंस की असल कॉपी देने के लिए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बातचीत में 25 हजार रुपए में बात तय हुई। इसकी पहल किश्त 15 हजार रुपए की रिश्वत आरोपी ने ली थी। शिकायत के सत्यपान के बाद लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोच लिया। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में ऐशबाग आरओबी पर 90 डिग्री टर्न को किया जाएगा ठीक, 10.7 मीटर बढ़ेगा पुल का रेडियस

जन्मप्रमाण पत्र बनाने 1600 रुपए मांगे 
लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने झाबुआ के रानापुर जनपद पंचायत की डिग्गी ग्राम पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा को रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी के खिलाफ ग्राम पंचायत के ही  कमल सिंह निंगवाल ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उसके सात वर्ष के पुत्र पवन सिंह निगवाल का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए रोजगार सहायक 1600 रुपए मांग रहा हैं। आरोपी को लोकायुक्त पुलिस ने आवेदक से 1250 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। 

ये भी पढ़ें-  बढ़ रही अफसर-विधायकों में तकरार: डिंडौरी, चाचौड़ा...के बाद भिंड की बारी,अफसर नहीं सुन रहे तो माननीय हो रहे उग्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed