Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Ujjain: Man arrives to demand repayment of 2,000 rupees, attacks with an iron pipe

भोपाल: उधारी के दो हजार रुपये मांगने पहुंचा युवक, लोहे के पाइप से किया हमला; तीन दिन बाद ऑटो चालक की मौत

Thu, 12 Nov 2026 06:21 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 06:21 PM IST
सार

भोपाल में दो हजार रुपये की उधारी के विवाद में युवक ने सीएनजी ऑटो चालक राजेश यादव पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। तीन दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी, अब दो बच्चे अनाथ हो गए।

विज्ञापन
Ujjain: Man arrives to demand repayment of 2,000 rupees, attacks with an iron pipe
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज दो हजार रुपये की उधारी एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई। उधार की रकम लौटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने घर में घुसकर सीएनजी ऑटो चालक पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की आठ साल पहले ही मौत हो चुकी थी। अब पिता की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों के सिर से भी पिता का साया उठ गया। दीपावली पर नानी के घर गए बच्चों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि लौटने पर उनका पिता इस दुनिया में नहीं होगा।

विज्ञापन

मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजेश यादव पिता सत्यनारायण यादव के रूप में हुई है। वह शाहजहांनाबाद क्षेत्र के संजय नगर में पानी की टंकी के पास रहता था और सीएनजी ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी की करीब आठ साल पहले जलने से मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बच्चों की जिम्मेदारी राजेश ही संभाल रहा था। घटना के समय दोनों बच्चे दीपावली के कारण नानी के घर गए हुए थे और राजेश घर में अकेला था। हालांकि, पड़ोस में रहने वाले उसके छोटे भाई का बच्चा भी घर में मौजूद था।

विज्ञापन


लोहे के पाइप से किया जानलेवा हमला
पुलिस के मुताबिक, राजेश ने मोहल्ले में रहने वाले शोएब उर्फ अलीम से करीब दो हजार रुपये उधार लिए थे। इसी रकम की वापसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 9 नवंबर की रात करीब दो बजे आरोपी राजेश के घर पहुंचा और पैसे मांगने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने लोहे के पाइप से राजेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सिर, हाथ और पैरों पर वार किए। हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: भाजपा नेता बंटी पटेल के भाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, धमकी देने के आरोप में शस्त्र लाइसेंस रद्द

सुलोचना यादव ने पुलिस को बताया कि वह एम्स अस्पताल में काम करती हैं। घटना की रात करीब दो बजे उनकी भतीजी चांदनी ने फोन कर सूचना दी कि अमीन उर्फ शैफू उनके बड़े पापा राजेश के साथ मारपीट कर रहा है। आरोपी पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर घर में घुसा था और लोहे की रॉड से हमला कर रहा था। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोप है कि आरोपी जाते समय धमकी देकर गया कि यदि उसके पैसे वापस नहीं किए तो वह राजेश को जान से मार देगा।

तीन दिन तक चला इलाज, गुरुवार को तोड़ा दम
घटना के कुछ देर बाद राजेश का छोटा भाई घर पहुंचा तो वह बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसकी सांसें तेजी से चल रही थीं। परिजन तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। तीन दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुरुआत में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। राजेश की मौत के बाद अब प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed