{"_id":"6af5ba7712a12137100e6f8c","slug":"shivraj-singh-chouhan-s-mother-s-13th-day-ritual-attended-by-rajnath-singh-yogi-and-four-cms-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ, योगी आदित्यनाथ समेत तीन राज्यों के सीएम भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी में पहुंचे राजनाथ, योगी आदित्यनाथ समेत तीन राज्यों के सीएम भी हुए शामिल
Thu, 12 Nov 2026 06:39 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:39 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई की त्रयोदशी और गंगाजली पूजन में शामिल होने के लिए गुरुवार को भोपाल में कई बड़े नेता पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर चौहान परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां स्वर्गीय काशी बाई की स्मृति में गुरुवार को भोपाल में त्रयोदशी एवं गंगाजली पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की राजनीति के कई बड़े चेहरे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भोपाल पहुंचकर काशी बाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी शामिल हुए। सभी नेताओं ने काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: प्रदेश में वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशित, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति
30 अक्टूबर को हुआ था निधन
शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का 30 अक्टूबर को भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। निधन के बाद सीहोर जिले के उनके पैतृक गांव जैत में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। उनके निधन के बाद से ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग चौहान परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। गुरुवार को आयोजित त्रयोदशी और गंगाजली पूजन में भी बड़ी संख्या में शुभचिंतक और गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे 1500 रुपये, पिछोर से सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 42वीं किस्त