{"_id":"6af5b00d65619c45fd08739e","slug":"millions-spent-yet-125-000-stray-dogs-remain-in-bhopal-85-wards-dependent-on-just-three-centers-19-people-b-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों खर्च, फिर भी भोपाल में सवा लाख आवारा कुत्ते: तीन सेंटरों के भरोसे 85 वार्ड,3 दिन में 19 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों खर्च, फिर भी भोपाल में सवा लाख आवारा कुत्ते: तीन सेंटरों के भरोसे 85 वार्ड,3 दिन में 19 लोगों को काटा
Thu, 12 Nov 2026 05:55 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:55 PM IST
सार
भोपाल में आवारा कुत्तों के हमले रोकने के लिए नगर निगम पांच साल में 8.56 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। इसके बावजूद शहर में कुत्तों की अनुमानित आबादी सवा लाख से अधिक है। 85 वार्डों के लिए फिलहाल तीन एबीसी सेंटर संचालित हैं, जहां रोजाना 20 से 25 कुत्तों की नसबंदी हो रही है। दिवाली के दौरान तीन दिन में 19 लोगों को कुत्तों ने काटा, जिनमें कोलार की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों के हमले एक बार फिर चिंता का विषय बन गए हैं। दिवाली पर पटाखों के शोर के बीच तीन दिन में 19 लोगों को कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई हैं। कोलार की यूबी सिटी कॉलोनी में चार लोगों पर हमला हुआ, जिनमें एक बुजुर्ग महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इन घटनाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम क्या कर रहा है और इस व्यवस्था पर कितना पैसा खर्च हो रहा है? आंकड़े बताते हैं कि भोपाल नगर निगम पिछले पांच वर्षों में कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण पर करीब 8.56 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। इसके बावजूद शहर में आवारा कुत्तों की अनुमानित संख्या सवा लाख से अधिक पहुंच चुकी है। शहर के 85 वार्डों में कुत्तों की बढ़ती संख्या के मुकाबले निगम की व्यवस्था बेहद सीमित है।
तीन सेंटरों पर टिकी पूरे शहर की व्यवस्था
फिलहाल भोपाल में आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए तीन एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर संचालित हैं। इनमें अरवलिया, आदमपुर छावनी और कजलीखेड़ा शामिल हैं। इन केंद्रों पर रोजाना करीब 20 से 25 कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जा रहा है। नगर निगम सालाना करीब 25 हजार कुत्तों की नसबंदी का दावा करता है। वहीं, शहर में कुत्तों की अनुमानित आबादी सवा लाख से अधिक है। इस लिहाज से मौजूदा रफ्तार से पूरी आबादी को नसबंदी और टीकाकरण के दायरे में लाना बड़ी चुनौती है।
पांच साल में 8.56 करोड़ रुपये खर्च
आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम लगातार बजट खर्च कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में नसबंदी और टीकाकरण पर 8.56 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी सामने आई है। विधानसभा में जुलाई 2024 में दिए गए सरकारी जवाब के अनुसार, भोपाल नगर निगम ने नसबंदी पर 2019-20 में 1.33 करोड़, 2020-21 में 41.05 लाख, 2021-22 में 83.87 लाख और 2022-23 में 85.83 लाख रुपये खर्च किए थे। वर्ष 2023-24 में यह खर्च बढ़कर 2.30 करोड़ रुपये पहुंच गया। वर्ष 2024-25 के शुरुआती आंकड़ों में 31 मई 2024 तक 26.43 लाख रुपये खर्च होना बताया गया था। वहीं, बाद के आंकड़ों के अनुसार 2024-25 में 21,452 कुत्तों की नसबंदी और 26,427 का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। इस पर करीब 2.35 करोड़ रुपये खर्च हुए। वर्ष 2025-26 में फरवरी तक 23,363 कुत्तों की नसबंदी और 29,766 का टीकाकरण किया जा चुका था। इस पर 2.56 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
बजट में भी करोड़ों का प्रावधान
नगर निगम के वर्ष 2025-26 के बजट में आवारा कुत्तों के नियंत्रण और नसबंदी के लिए अलग-अलग मदों में राशि रखी गई है। बजट में आवारा कुत्तों का नियंत्रण एवं नसबंदी मद में 3.65 करोड़ रुपये और नसबंदी के लिए एबीसी सेंटरों की व्यवस्था में चार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। यानी इन दोनों मदों में कुल 7.65 करोड़ रुपये का बजट अनुमान रखा गया। यह बजट प्रावधान है, वास्तविक खर्च नहीं। दोनों मदों में राशि रखने के बावजूद शहर में कुत्तों के हमलों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
चौथा सेंटर बन रहा, डॉग शेल्टर अब भी नहीं
नसबंदी की क्षमता बढ़ाने के लिए भानपुर में नया सेंटर तैयार किया जा रहा है। हालांकि, शहर में अब तक स्थायी डॉग शेल्टर की व्यवस्था नहीं बन पाई है। कालापानी में एक हजार कुत्तों की क्षमता वाला शेल्टर प्रस्तावित है, लेकिन इसका काम शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल यह भी है कि आक्रामक, घायल और बीमार कुत्तों को रखने के लिए नगर निगम के पास पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं है?
यह भी पढ़ें-भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?: स्कूलों को नहीं मिला फर्नीचर-शौचालय,पार्षद ने की जांच की मांग
शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल
ताजा घटनाओं में लोगों ने नगर निगम के कॉल सेंटर, सीएम हेल्पलाइन और महापौर हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराने की बात कही है। लोगों का आरोप है कि डॉग कैचिंग टीम शिकायतों पर समय से कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ लोगों ने टीम के तीन दिन से छुट्टी पर होने का भी दावा किया है। हालांकि, निगम अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है और टीमें भेजी जा रही हैं। अब सवाल यह है कि जब हर साल करोड़ों रुपये नसबंदी और टीकाकरण पर खर्च हो रहे हैं, तीन एबीसी सेंटर संचालित हैं और कुत्तों को पकड़ने के लिए टीमें भी हैं, तो फिर आम लोगों को हमलों से राहत क्यों नहीं मिल रही?