Tiger Attack in Bhopal: भोपाल में टाइगर अटैक से विवि का छात्र घायल, युवक टहल रहा था, तभी झाड़ियों से झपटा बाघ
भोपाल में पहली बार इंसान पर जंगली जानवर के हमले का मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात निजी यूनिवर्सिटी परिसर के पास टहल रहे छात्र पर अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने हमला कर दिया। छात्र के पैर में एक इंच का घाव हो गया। हालांकि दोस्तों की तत्परता से उसकी जान बच गई। वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पहली बार इंसान पर बाघ के हमले का मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात निजी यूनिवर्सिटी परिसर के नजदीक टहल रहे छात्र पर अचानक बाघ ने झपट्टा मार दिया। हमले में छात्र का पैर घायल हो गया, हालांकि मौके पर मौजूद उसके दोस्तों की सूझबूझ और शोर-गुल से जंगली जानवर तुरंत झाड़ियों की ओर लौट गया। हमला बाघ के शावक के करने की बात कही जा रही है।
जानकारी के मुताबिक छात्र मोहम्मद बोरा अपने दो दोस्तों के साथ रात को टहल रहा था। तभी झाड़ियों से निकलकर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। हमले में छात्र के पैर पर नाखून लगने से गहरा घाव हो गया। दोस्तों ने तुरंत मदद की और घायल को अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि जंगली जानवर हमला कर तुरंत झाड़ियों में भाग गया।
ये भी पढ़ें- MP Flood Relief: सीएम ने क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 17500 किसानों के खातों में 20 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की
भोपाल डीएफओ लोकप्रिय भारती ने बताया कि अभी यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि छात्र पर हमला बाघ ने किया है या किसी दूसरे जंगली जानवर ने किया है। उन्होंने कहा कि घाव को देखकर बाघ के निशान नहीं लग रहे हैं। हमें घटना स्थल के आसपास हायना, सियार, बाघ और अन्य शाकाहारी जंगली जानवरों के पैरों के निशान मिले हैं। छात्र भी अभी स्पष्ट नहीं बता पा रहा है कि उस पर हमला किस जानवर ने किया है। उन्होंने बताया कि कलियासोत और केरवा जंगल में पांच से छह बाघ का अभी मूवमेंट है। वहां पर टाइग्रेस टी-123 है और उसके शावकों के मूवमेंट की जानकारी मिलती है।
ये भी पढ़ें- MP News: पन्ना में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन शीघ्र, जिले को 106 करोड़ के विकास कार्यों की सीएम ने दी सौगात
उन्होंने बताया कि हमने संबंधित क्षेत्र के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें जनता को पैदल और दो पहिया वाहन पर मूवमेंट ना करने को कहा गया है। रात में मूवमेंट पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही यूनिवर्सिटी प्रबंधन को आगह किया है कि कैंपस में स्टूडेंट और कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी है। इसलिए कैंपस के चारों तरफ 14 फीट की फैंसिंग करने, आसपास की झाड़ियों को काटने, चौकीदार या सिक्योरिटी गार्ड को अकेले मूवमेंट ना करने और सर्च लाइट के साथ ही आने जाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि आसपास के इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए गए है और टीमें गश्त करने लगाई हैं।
