फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said - Holi festival is a festival of social harmony, mutual brotherhood and love.

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- होली का त्यौहार सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और प्रेम का पर्व है

Tue, 26 Mar 2024 09:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Mar 2024 09:46 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे त्यौहार मंगल तिथियों से बनते हैं, इसलिए हमें त्यौहारों की मंगल कामना ही देना चाहिए। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav said - Holi festival is a festival of social harmony, mutual brotherhood and love.
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के मानस भवन में तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा होली मिलन समारोह के आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्यौहार हमारे देश का सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और प्रेम का पर्व है। होली सभी त्यौहारों में सिरमौर है। यह त्यौहार हमारे सभी दुखों की निवृत्ति का त्यौहार है। त्यौहारों और पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने से उनका महत्व और बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को होली की बधाई और मंगल कामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार मंगल तिथियों से बनते हैं, इसलिए हमें त्यौहारों की मंगल कामना ही देना चाहिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान दौर अत्यंत आनंद का दौर है। देश में सभी नागरिक त्यौहारों और पर्वों के आयोजनों से हर्षित और उल्लासित हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रतिदिन सुबह 4 से 6 बजे तक भस्मारती का आयोजन होता है। जिसमें बड़े पैमाने पर लोग शामिल होते हैं। भस्मारती काल की महत्ता को बताती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा और उनकी सराहना की।  कार्यक्रम में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, संयोजक राजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ सदस्य सुरेश पचौरी सहित अन्य पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेवानिवृत्त आई.ए.एस. सुरेश जैन ने अपनी कृति भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed