{"_id":"68f7ba1741dbe39d5a07f89c","slug":"mp-news-cm-dr-yadav-said-daughters-are-the-pride-of-the-state-no-stone-will-be-left-unturned-to-make-thei-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- बेटियां प्रदेश का गौरव, उनके जीवन को सुखी बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- बेटियां प्रदेश का गौरव, उनके जीवन को सुखी बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
Tue, 21 Oct 2025 10:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 21 Oct 2025 10:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर निर्धन परिवारों की बेटियों के साथ त्यौहार मनाया और उन्हें उपहार दिए। उन्होंने कहा कि बेटियां प्रदेश का गौरव हैं और उनके जीवन को सुखी बनाने कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद आलोक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर ईदगाह हिल्स स्थित समुदायिक भवन में निर्धन परिवारों की बेटियों के साथ त्यौहार मनाया और उन्हें उपहार भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां प्रदेश का गौरव हैं और उनके जीवन को सुखी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं के तहत निर्धन परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है, जिससे उनके जीवन में खुशियां आई हैं। इसके अलावा, बेटियों और महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। दीपावली का त्यौहार सभी के चेहरे पर मुस्कान लाता है और आज बेटियों के साथ इसे मनाने से खुशी दोगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री ने बेटियों से उनकी शिक्षा और परिवार से जुड़ी बातें भी की।
ये भी पढ़ें- MP News: ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्टस प्रतियोगिता 2025 में इंदौर पुलिस की महिला अधिकारियों ने जीते पदक
सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कल उज्जैन में कुष्ठ रोगियों के साथ त्यौहार मनाया और आज भोपाल में बेटियों के साथ खुशियां साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दीपावली त्यौहार को सार्थक बना दिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पार्षद सरोज, गुंजन चौकसे, नेहा बग्गा, दुर्गेश केसवानी और राकेश कुकरेजा सहित बड़ी संख्या में बेटियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम यादव बोले- वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से चिरकाल तक प्रेरणा देते रहेंगे शहीद पुलिस जवान