फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Women officers of Indore Police won medals in All India Police Sports Competition 2025

MP News: ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्टस प्रतियोगिता 2025 में इंदौर पुलिस की महिला अधिकारियों ने जीते पदक

Tue, 21 Oct 2025 10:28 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 21 Oct 2025 10:28 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की महिला पुलिस अधिकारियों ने अमरावती में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इंदौर पुलिस की बबली खाकरे और पूनम शर्मा ने योगा इवेंट्स में ब्रॉन्ज व सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
 

विज्ञापन
MP News: Women officers of Indore Police won medals in All India Police Sports Competition 2025
ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरावती (आंध्र प्रदेश) में आयोजित पांच दिवसीय "ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2025 में मध्यप्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के पुलिस कर्मियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से क्राइम ब्रांच इंदौर, DCRB शाखा में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक बबली खाकरे ने योगा चैंपियनशिप के सिंगल आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अर्जित किया। इसी प्रतियोगिता में जीआरपी इंदौर में पदस्थ उप निरीक्षक  पूनम शर्मा ने ट्रेडिशनल योगासन सिंगल इवेंट में उत्कृष्ट योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर मध्यप्रदेश पुलिस और इंदौर पुलिस दोनों का मान बढ़ाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं, सीएम बोले- प्रगति की रफ्तार बढ़ा रही उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों अधिकारियों की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने हार्दिक बधाई दी और उन्हें निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उनके इस प्रदर्शन से न केवल विभाग, बल्कि संपूर्ण प्रदेश को गर्व हुआ है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां मध्यप्रदेश पुलिस बल में समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। यह जीत इंदौर पुलिस की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सशक्त मिसाल है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम ने उत्तराखंड के सीएम धामी से दूरभाष पर की चर्चा, सॉफ्टवेयर इंजी हेमंत सोनी की तलाश का आग्रह किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed