{"_id":"68f769ae1ed213349209e3ce","slug":"mp-news-cm-yadav-said-martyr-police-personnel-will-continue-to-inspire-for-eternity-with-their-bravery-ded-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम यादव बोले- वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से चिरकाल तक प्रेरणा देते रहेंगे शहीद पुलिस जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम यादव बोले- वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से चिरकाल तक प्रेरणा देते रहेंगे शहीद पुलिस जवान
Tue, 21 Oct 2025 04:38 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 21 Oct 2025 04:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को नमन करते हुए उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को प्रेरणादायी बताया। मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता और अनुशासन से प्रदेश को “शांति का टापू” बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
सीएम ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को अर्पित की
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से ओतप्रोत हमारे शहीद पुलिस जवान सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए 10 पुलिस जवानों की शहादत के सम्मान में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने लाल परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि यह दिवस प्रत्येक वर्दीधारी के लिए प्रेरणा का पुंज है।
ये भी पढ़ें- MP News: ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्टस प्रतियोगिता 2025 में इंदौर पुलिस की महिला अधिकारियों ने जीते पदक
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को “शांति का टापू” कहा जाता है, जिसका श्रेय प्रदेश पुलिस की सतर्कता और अनुशासन को जाता है। उन्होंने बताया कि नक्सलवाद, माफिया और साइबर अपराध के विरुद्ध सशक्त कार्रवाई, महिला सुरक्षा और जन-जागरूकता अभियानों में पुलिस की भूमिका सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते वर्ष डेढ़ करोड़ के इनामी 10 नक्सलवादियों का खात्मा, जयपुर सीरियल ब्लास्ट के आरोपियों की गिरफ्तारी और आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई पुलिस के पराक्रम के उदाहरण हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: आज धूमधाम से मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, सीएम रवीन्द्र भवन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री ने ‘सृजन’, ‘सेफ क्लिक-सुरक्षित जीवन’ और ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियानों की सफलता की सराहना की। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए 5700 करोड़ रुपये से 25 हजार मकान बनाए जा रहे हैं तथा हर वर्ष 7500 पदों की भर्ती की जाएगी। सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की नीति भी लागू की है। डॉ. यादव ने इंदौर में पुलिस जवान द्वारा विधायक मधु वर्मा की जान बचाने के त्वरित एक्शन की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा जनता की पहली आशा होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के आधुनिकीकरण और कल्याण को राज्य सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दीपावली पर दी शुभकामनाएं, सीएम बोले- प्रगति की रफ्तार बढ़ा रही उत्साह
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा, स्मरण और संकल्प का दिन है। इस वर्ष 11 पुलिस जवानों ने कर्तव्य की वेदी पर बलिदान दिया है। डीजीपी ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 से 31 अगस्त 2025 तक मध्यप्रदेश के 1,009 जवान कर्तव्य की वेदी पर शहीद हो गए। सभी शहीदों के परिवार की रक्षा एवं कल्याण हमारा दायित्व है। हमारे शहीद साथियों ने अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च बलिदान देकर निभाया। उन्होंने हमें पुन: यह स्मरण कराया है कि कर्तव्य सर्वोपरि होता है। उन्होंने पुलिस साथियों के साहस, धैर्य और समर्पण की सराहना की। डीजीपी ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर हम सभी अपने शहीद साथियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों को आश्वस्त किया कि वे हमारे पुलिस परिवार का हिस्सा हैं और सदैव बने रहेंगे। उनके परिवारों के हितों एवं कल्याण के प्रति विभाग पूर्णत: संवेदनशील रहेगा।