{"_id":"658078e88778b869a90c5534","slug":"mp-news-cm-dr-mohan-yadav-in-action-did-surprise-inspection-of-hamidia-hospital-2023-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: एक्शन में सीएम डॉक्टर मोहन यादव, हमीदिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों के परिजन से की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एक्शन में सीएम डॉक्टर मोहन यादव, हमीदिया अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों के परिजन से की बात
Mon, 18 Dec 2023 10:23 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:23 PM IST
सार
सीएम मोहन यादव सोमवार को अचानक हमीदिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों के वार्ड में पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने बेहतर इलाज दिए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने हमीदिया में पहुंचकर मरीजों के परिजन से चर्चा की।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का एक्शन मोड ऑन है। वे सोमवार रात भोपाल के हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम ने यहां पर मरीज और उनके परिजनों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर अस्पताल में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान सीएम ने कहा कि मरीजों के इलाज में कोई भी लापरवाही न की जाए।
सीएम ने बच्चों की गहन चिकित्सा इकाई को भी देखा और चिकित्सकों से उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में एडमिट एक बच्चे के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने उसके इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश अस्पताल स्टाफ को दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में मोजूद मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें बेहतर इलाज दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। सीएम ने सुनिश्चित किया कि समय पर मरीजों को मुफ्त और उचित इलाज मिल सके। एसीएस मोहम्मद सुलेमान भी इस मौके पर मोजूद रहे। दरअसल लंबे समय से हमीदिया अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर खबरें सामने आ रहीं थीं ऐसे में सीएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए औचक निरीक्षण किया।।

Trending Videos
लोगों से बात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें सीएम ने इसके पहले भोपाल में एमवीएम कॉलेज का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने यहां छात्रों आज कॉलेज स्टाफ से चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। उन्होंने जियोलॉजी लैब का निरीक्षण कर लेब को और बेहतर करने के लिए कहा था।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंजू कुशवाह की समस्या का निराकरण करने कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। हमीदिया अस्पताल से निकलते समय मुख्यमंत्री डॉ यादव को अंजू कुशवाह ने बैंक लोन रिकवरी संबंधी समस्या से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर भोपाल को कुशवाह की समस्या का उचित निराकरण कराने निर्देश दिए।