फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister will give gifts to Ladli sisters from Jabalpur, will transfer the amount of 1551 crore

MP News: जबलपुर से आज लाड़ली बहनों को सौगात देंगे मुख्यमंत्री, 1551 करोड़ की राशि खातों में करेंगे अंतरित

Mon, 16 Jun 2025 09:03 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 16 Jun 2025 09:03 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 16 जून को जबलपुर जिले के बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय "लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन" में शामिल होंगे। इस दौरान वे लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न महिला और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की किश्तों का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। साथ ही, 22.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister will give gifts to Ladli sisters from Jabalpur, will transfer the amount of 1551 crore
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की 1551.44 करोड़ रुपये की 25वीं किस्त सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। इस योजना के अंतर्गत हर बहन को प्रति माह 1250 रुपये मिलते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये, 27 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 39.14 करोड़ रुपये, और संबल योजना के अंतर्गत 6,821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का भी अंतरण करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: शिवप्रकाश ने दिया समन्वय और अनुशासन का संदेश, बोले- कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को सुने और सम्मान दें
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण करने के साथ ही लगभग 22 करोड़ 44 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। इनमें 15 करोड़ 09 लाख रुपये की लागत के पाँच निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 7 करोड़ 43 लाख रुपये के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: अब छात्रों के खातों में आएंगे यूनिफॉर्म के पैसे, हर छात्र को मिलेंगे 600 रुपये

सम्मेलन में जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा उनमें बरगी विधानसभा क्षेत्र के घाट पिपरिया में 4 करोड़ 18 लाख 08 हजार रुपये से निर्मित आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, शहपुरा आईटीआई में 2 करोड़ 89 लाख 44 हजार रुपये से नवनिर्मित भवन, बेलखेड़ा में 4 करोड़ 47 लाख 93 हजार रुपये से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम पिपरिया कला में 2 करोड़ 95 लाख 45 हजार रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में 50 लाख रुपये से बना भवन शामिल है। इसी प्रकार जिन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होगा, उनमें ग्राम सुन्दरादेही में 1 करोड़ 39 लाख 29 हजार रुपये से बनने वाला शासकीय हाई स्कूल भवन, बेलखेड़ा में 4 करोड़ 04 लाख रुपये से बनने वाला जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास भवन तथा नारायणपुर घाना में 2 करोड़ रुपये से बनने वाला संभाग स्तरीय सामुदायिक भवन शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed