फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Now the money for uniforms will come in the accounts of students, every student will get 600 rupees

MP News: अब छात्रों के खातों में आएंगे यूनिफॉर्म के पैसे, हर छात्र को मिलेंगे 600 रुपये

Sun, 15 Jun 2025 06:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Jun 2025 06:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म वितरण को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी कर ली है। अब राज्य के छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म बांटने की जगह उसकी राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Now the money for uniforms will come in the accounts of students, every student will get 600 rupees
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार स्कूल यूनिफॉर्म को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म नहीं बांटी जाएगी, बल्कि इसकी राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की योजना के अनुसार, कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ने वाले लगभग 60 लाख विद्यार्थियों के खातों में 600-600 रुपये भेजे जाएंगे, ताकि वे खुद अपनी दो जोड़ी यूनिफॉर्म खरीद सकें। यह राशि एकमुश्त तौर पर दी जाएगी और सीधे बैंक खातों में पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- तीन साल में गंगानगर तक बहेगा सिन्धु जल, पाकिस्तान बूंद-बूंद के लिए तरसेगा
विज्ञापन


अब तक राज्य सरकार द्वारा यूनिफॉर्म स्व-सहायता समूहों के माध्यम से वितरित की जाती थी, लेकिन इन यूनिफॉर्म की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। छात्रों और अभिभावकों ने खराब कपड़े और सिलाई पर आपत्ति जताई थी। शिकायतों के अनुसार कपड़ों की क्वालिटी बेहद खराब होती थी, जबकि रिकॉर्ड में उच्च क्ववालिटी का कपड़ा बताया  था। बच्चों की ड्रेस का साइज भी ठीक नहीं रहता था, जिससे उनको पहनने में छात्र-छात्राएं असहज महसूद करते थे। यहीं नहीं कई बड़े कॉन्ट्रैक्टर, स्व-सहायता समूह के नाम पर काम ले रहे थे। वहीं, असल में काम कर रहे स्व-सहायता समूह के सदस्यों को कोई काम भी नहीं मिल रहा था।  इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह नया फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पचमढ़ी प्रशिक्षण: शाह की बंद कमरे में चुनिंदा नेताओं संग चर्चा, मंत्रियों को दी ‘बयानबाजी से बचने’ की नसीहत

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय के लिए डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जा सकता है। जिसमें चर्चा के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा सकती है। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed