फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief minister looks simple: returns Rs 500 to MLA after pooja, becomes topic of discussion

MP News: मुख्यमंत्री ने दिखाई सादगी,पूजा के बाद विधायक को लौटाए 500 रुपए, बना चर्चा का विषय

Fri, 25 Jul 2025 08:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 25 Jul 2025 08:14 AM IST
सार

भोपाल में विधायक विश्रामगृह के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक छोटी सी घटना से अपनी सादगी और सिद्धांतों की झलक दी। पूजा के दौरान जब विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन्हें दक्षिणा देने के लिए 500 रुपए दिए, तो पूजा खत्म होते ही मुख्यमंत्री ने वही राशि वापस कर दी। उनकी इस विनम्रता से वहां मौजूद सभी लोग प्रभावित हो गए और यह पल चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
MP News: Chief minister looks simple: returns Rs 500 to MLA after pooja, becomes topic of discussion
सीएम डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में हाल ही में आयोजित विधायक विश्रामगृह के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी और परंपराओं के प्रति सम्मान का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। पूजा के दौरान जब दक्षिणा देने का समय आया, तब मुख्यमंत्री पूजा में व्यस्त थे और समय पर अपनी जेब से राशि नहीं निकाल सके। इस पर हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने तुरंत अपनी जेब से ₹500 का नोट निकालकर मुख्यमंत्री को थमा दिया ताकि पूजा निर्विघ्न पूरी हो सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश को औद्योगिक और रोजगार का अग्रणी राज्य बनाएंगे
विज्ञापन


पूजा संपन्न होते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पर्स से  500 रुपए निकालकर तत्काल विधायक शर्मा को लौटा दिए। मुख्यमंत्री की यह आत्मनिर्भरता और पारदर्शिता भरी सादगी कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भावुक कर गई। इस छोटे से लेकिन गहरे संदेश वाले क्षण ने पूरे माहौल को मुस्कान और सहजता से भर दिया। बता दें कि उज्जैन के धार्मिक वातावरण से गहराई से जुड़े मुख्यमंत्री मोहन यादव की छवि एक धर्मनिष्ठ, सामाजिक मूल्यों को मानने वाले और आत्मसम्मान की भावना रखने वाले जननेता की है। वे न तो किसी से उधार लेना पसंद करते हैं और न ही मुफ्त में कुछ स्वीकार करते हैं। यह दृष्टिकोण उनके सार्वजनिक जीवन में स्पष्ट झलकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अगस्त को रायसेन आएंगे, रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन करेंगे

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में विधायक विश्रामगृह के निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ। यह विश्रामगृह लगभग ₹160 करोड़ की लागत से तैयार होगा, जिसमें 102 आधुनिक फ्लैट और तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, महापौर मालती राय समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि सार्वजनिक जीवन में सादगी, अनुशासन और व्यक्तिगत जवाबदेही कितनी बड़ी प्रेरणा बन सकती है।

ये भी पढ़ें- नशे से दूरी है जरूरी अभियान: पुलिस सोशल मीडिया पर युवाओं को दे रही संदेश, सीएम ने किए संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed