फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Dr. Yadav said – Barnagar will be included in Indore-Ujjain Metropolitan Area

MP News: इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर, सीएम ने दी 150 करोड़ रुपए की सौगात

Fri, 06 Mar 2026 10:28 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 06 Mar 2026 10:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन जिले का बड़नगर अब इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया का हिस्सा बनेगा। नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम सड़क बनने से क्षेत्र के विकास और आवागमन को नई गति मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात है।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Dr. Yadav said – Barnagar will be included in Indore-Ujjain Metropolitan Area
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन जिले का बड़नगर भी विकास में कभी पीछे नहीं रहेगा। हमारा बड़नगर अब इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया का भाग बनेगा। बड़नगर पर बाबा महाकाल सहित चंबल, शिप्रा और गंभीर नदियों का भी आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए उनका आभार प्रकट करने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने साफा और बड़ी माला पहनाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से उज्जैन और बड़नगर अब तीन प्रमुख मार्गों के माध्यम से रतलाम से जुड़ गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  UPSC CSE 2025 Final Result: भोपाल के ईशान भटनागर ने छुआ आसमान, AIR के टॉप-5 में बनाई अपनी जगह
विज्ञापन


रतलाम की दूरी 40 किमी कम होगी
तीसरा नया दो लेन रास्ता गंभीर डैम के पास से नागदा होकर निकलने वाला है।  नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए राज्य सरकार की ओर से लगभग 150 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात है। इससे रतलाम की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। नई सड़क से सिंहस्थ : 2028 के आयोजन में भी सुविधा होगी। उज्जैन में विमानतल भी बनाया जा रहा है, इसका लाभ भी बड़नगर को मिलेगा। आगामी वर्षों में रतलाम सहित राजस्थान और गुजरात से भी बड़नगर का संपर्क सुगम और सशक्त होगा। सड़कें विकास का आधार हैं, इन सड़कों से बड़नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र के विकास के द्वार खुलेंगे।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सिंहस्थ: 2028 को दृष्टिगत रखते हुए यह प्रस्तावित मार्ग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वर्तमान में रतलाम से उज्जैन आने वाले श्रद्धालु मुख्यत: बदनावर-बड़नगर मार्ग से आवागमन करते हैं, जिसकी कुल लंबाई लगभग 115 कि.मी. है। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग की कुल लंबाई लगभग 74 कि.मी. है, जो वर्तमान प्रचलित मार्ग की तुलना में लगभग 40 कि.मी. कम है। इस मार्ग के विकसित होने से यात्रा की दूरी एवं समय दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव भी कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  UPSC 2025 Result: मध्यप्रदेश के प्रतिभावानों ने टॉप-10 में बनाई जगह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

नरवाई प्रबंधन के लिए मशीनें खरीदने में मिलेगी मदद
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन किया है। टेक्सटाइल सेक्टर के इस मेगा इंडस्ट्रियल पार्क का लाभ भी बड़नगर वासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बड़नगर क्षेत्र में संचालित गौशालाओं को नरवाई प्रबंधन के लिए मशीनें लेने में सहायता के उद्देश्य से स्वेच्छानुदान से अंश राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे नरवाई के निराकरण के साथ ही गौशालाओं को पर्याप्त भूसा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बड़नगर क्षेत्र के व्यायाम शालाओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed