{"_id":"67ed4192672a90e8f9010eae","slug":"mp-news-centre-gifts-4-road-projects-to-mp-rs-4302-crore-will-be-spent-on-102-km-long-roads-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: केंद्र ने एमपी को दी चार सड़क परियोजनाओं की सौगात, 4302 करोड़ रुपये खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: केंद्र ने एमपी को दी चार सड़क परियोजनाओं की सौगात, 4302 करोड़ रुपये खर्च होंगे
Wed, 02 Apr 2025 07:35 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:35 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश की चार सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा करीब 102 किमी लंबी सड़क परियोजनाओं के लिए 4302 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सुधारने और आर्थिक विकास को गति देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
केंद्र ने एमपी चार सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चारों सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जो औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन परियोजनाओं के महत्व को बताते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इन सड़क परियोजनाओं से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि इससे प्रदेश के विकास को भी एक नया रुख मिलेगा।
ये भी पढ़ें- गुजरात बनासकांठा हादसा: बिना सिर के क्षत-विक्षत मिली दो बॉडी, हरदा की महिला और लड़के की पहचान के लिए होगा DNA
ये चारों परियोजनाएं स्वीकृत
भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बायपास (राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी) पर 43.200 किमी लंबे खंड को 4-लेन बनाने के लिए 1535.66 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी (राष्ट्रीय राजमार्ग-146) 10.079 किमी लंबी इस सड़क को 4-लेन बनाने के लिए 731.36 करोड़ रुपये। सागर जिले में लहदरा गांव जंक्शन से बेरखेड़ी गुरु गांव जंक्शन तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-146 से राष्ट्रीय राजमार्ग-44) ग्रीनफील्ड 4-लेन सागर पश्चिमी बायपास (20.193 किमी) के निर्माण के लिए 688.31 करोड़ रुपये स्वीकृत। ग्वालियर शहर में 28.516 किमी लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड 4-लेन बायपास निर्माण के लिए 1347.6 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: मंत्री विश्वास सारंग बोले- वक्फ बिल पर चंद नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने समाज को गुमराह कर रहे