{"_id":"68c2d63e90e89d851905bb89","slug":"mp-news-central-excise-takes-big-action-against-som-distillery-14-crores-surrendered-so-far-in-investigation-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सोम डिस्टलरी पर सेंट्रल एक्साइज की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी की जांच में अब तक 14 करोड़ सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सोम डिस्टलरी पर सेंट्रल एक्साइज की बड़ी कार्रवाई, टैक्स चोरी की जांच में अब तक 14 करोड़ सरेंडर
Thu, 11 Sep 2025 07:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:31 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की शराब कंपनी सोम डिस्टलरी पर सेंट्रल एक्साइज विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। भोपाल और रायसेन जिले के पांच ठिकानों पर हुई इस कार्रवाई में शुरुआती जांच में टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। कंपनी प्रबंधन ने फिलहाल 14 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं, लेकिन विभागीय जांच में टैक्स चोरी का आंकड़ा 50 करोड़ तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
टैक्स नोटिस
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
मध्यप्रदेश की प्रमुख शराब कंपनी सोम डिस्टलरी एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई है। सेंट्रल एक्साइज विभाग ने बुधवार को भोपाल और रायसेन जिले में कंपनी के पांच ठिकानों पर एक साथ छापे की कार्रवाई शुरू की, जो गुरुवार देर रात तक जारी रही। शुरुआती जांच में टैक्स चोरी के संकेत मिलने पर कंपनी प्रबंधन ने करीब 14 करोड़ रुपये विभाग के पास जमा करा दिए हैं। जानकारी के अनुसार विभागीय जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि टैक्स चोरी का कुल आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकता है। फिलहाल विभाग की टीम दस्तावेजों और स्टॉक की गहन जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- MP News: CM डॉ. यादव से मिले जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना, पारदर्शी और सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाते हैं
लाइसेंस में हेरफेर का आरोप
छापेमारी रायसेन जिले के सेहतगंज और गोचरा चक स्थित यूनिट्स तथा भोपाल के एमपी नगर स्थित मुख्यालय में की गई। आरोप है कि कंपनी ने विदेशी बोतलों के आयात से जुड़े लाइसेंस में गड़बड़ी कर सरकार को भारी टैक्स नुकसान पहुँचाया। जांच में पाया गया कि आयातित बोतलों का वास्तविक स्टॉक कम दिखाया गया और निर्यात संबंधी दस्तावेज अधूरे पाए गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: 13 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरणों में होंगे समझौते
कर्मचारियों ने जताया विरोध
सेहतगंज यूनिट और भोपाल दफ्तर में जब विभागीय टीम पहुंची तो कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। वहीं, कंपनी के एक प्रबंधक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह नियमित प्रक्रिया है, छापेमारी नहीं। हालांकि, वे यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि कार्रवाई किस विशेष मामले में की जा रही है। इस दौरान कंपनी के गार्ड्स ने मीडिया प्रतिनिधियों को दफ्तर के अंदर जाने से रोकने की कोशिश भी की।
ये भी पढ़ें- MP News: 7832 टॉपर्स को CM आज देंगे स्कूटी का तोहफा, 20 हजार छात्राओं के खातों में स्टायपंड राशि भी भेजेंगे
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले भी सोम ग्रुप पर आयकर विभाग और अन्य केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं। पूर्व की छापेमारियों में करोड़ों रुपये की अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं।