Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Newly appointed Public Relations Commissioner Deepak Saxena met CM Dr. Yadav, strict and transparent

MP News: CM डॉ. यादव से मिले जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना, पारदर्शी और सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाते हैं

Thu, 11 Sep 2025 12:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 11 Sep 2025 12:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। दीपक सक्सेना को सख्त और पारदर्शी वाले अधिकारियों में गिना जाता है। 
 

विज्ञापन
MP News: Newly appointed Public Relations Commissioner Deepak Saxena met CM Dr. Yadav, strict and transparent
नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना ने सीएम डॉ. यादव से की भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल सूची में जबलपुर के कलेक्टर रहे 2010 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना को अब आयुक्त जनसंपर्क, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इस पद को सरकार और जनता के बीच संवाद का सेतु माना जाता है और इसे मुख्यमंत्री का भरोसेमंद दायित्व भी समझा जाता है। गुरुवार को नवागत आयुक्त दीपक सक्सेना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: फ्लाईओवर विवाद में HC में रिपोर्ट पेश, 90 नहीं बल्कि 119 डिग्री का निकला ब्रिज, अगली सुनवाई 17 सितंबर
विज्ञापन


सख्त और पारदर्शी छवि वाले अधिकारी
दीपक सक्सेना ने जबलपुर में जनवरी 2024 से कलेक्टर रहते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में कई कड़े कदम उठाए। उन्होंने शिक्षा, खाद्य वितरण और राजस्व जैसे क्षेत्रों में सुधार करते हुए पारदर्शिता को प्राथमिकता दी। निजी स्कूलों की मनमानी रोकने से लेकर फर्टिलाइजर वितरण की टोकन प्रणाली तक, उनकी पहलें पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनीं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सभी कलेक्टरों से कहा था कि वे जबलपुर की खाद्य वितरण प्रणाली से सीख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 13 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत, बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरणों में होंगे समझौते


भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर लगाम
अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा सामग्री, धान खरीदी, खाद वितरण, वेयरहाउस और अन्य कई घोटालों पर कार्रवाई की। कई मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए और दोषियों पर शिकंजा कसा गया। इन कदमों से आम नागरिकों को राहत मिली और प्रशासनिक कामकाज में सुधार हुआ। दीपक सक्सेना ने प्रशासनिक सेवा का असली उद्देश्य जनता की समस्याओं को दूर करना मानते हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने जबलपुर में राजस्व रिकॉर्ड को आधुनिक स्वरूप में संरक्षित करने की पहल की और आम लोगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया।

ये भी पढ़ें-  MP News: रेरा कोर्ट के आदेश पर सर्वेश बिल्डर्स एंड डेवलपर्स की दो डुप्लेक्स संपत्तियां सील, जल्द होगी नीलामी

गुना में जन्म और उज्जैन में बस गए 
29 दिसंबर 1967 को गुना में जन्मे सक्सेना का परिवार बाद में उज्जैन में बस गया। उन्होंने गणित विषय से एमएससी की पढ़ाई की और शुरुआत में बैंक नौकरी भी की, लेकिन बाद में सिविल सेवा की ओर मुड़ गए। पीएससी से प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वे आईएएस बने। अपने करियर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक और मध्यप्रदेश राज्य भंडार गृह निगम भोपाल के प्रबंध संचालक जैसी अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी उन्हें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दीपक सक्सेना की एक बेटी और बेटा था। पिछले वर्ष उनके बेटे अमोल सक्सेना का असमय निधन हो गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खुद को जनहित के कार्यों में समर्पित रखा।


नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने कार्यभार ग्रहण किया   
नवागत आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने गुरूवार को जनसंपर्क संचालनालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जनसंपर्क के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर चर्चा की। इस अवसर पर अपर संचालक जी.एस. वाधवा, संजय जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed