फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will gift scooty to 7832 toppers today, will also send stipend amount to the accounts of 20 thousa

MP News: 7832 टॉपर्स को CM आज देंगे स्कूटी का तोहफा, 20 हजार छात्राओं के खातों में स्टायपंड राशि भी भेजेंगे

Thu, 11 Sep 2025 07:59 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 11 Sep 2025 07:59 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को राजधानी भोपाल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश के 7,832 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी का तोहफा देंगे। इस मौके पर वे स्कूली बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य स्वच्छता योजना और छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं के लिए स्टायपंड राशि भी जारी करेंगे।

विज्ञापन
MP News: CM will gift scooty to 7832 toppers today, will also send stipend amount to the accounts of 20 thousa
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के 7832 टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी का तोहफा देंगे। यह स्कूटी योजना उन छात्र-छात्राओं के लिए है, जिन्होंने शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप और पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश में यह योजना शैक्षणिक सत्र 2022-23 से लागू है। इसके तहत प्रत्येक शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल से एक टॉपर छात्र और एक टॉपर छात्रा को स्कूटी प्रदान की जाती है। केवल बालिका विद्यालय में एक टॉपर बालिका को और बालक विद्यालय में एक टॉपर बालक को चुना जाता है। इसी आधार पर वर्ष 2024-25 के लिए 7832 टॉपर छात्रों को स्कूटी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी के 17 सितंबर के प्रदेश प्रवास की तैयारियों की सीएम ने समीक्षा की
विज्ञापन


बालिकाओं के लिए स्वास्थ्य स्वच्छता योजना
मुख्यमंत्री इस अवसर पर समग्र शिक्षा की सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना के अंतर्गत कक्षा सातवीं से 12 वीं की 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं के खातों में डीबीटी से लगभग 61 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। इस योजना में प्रति छात्रा 300 रुपये वार्षिक स्वास्थ्य स्वच्छता के लिए दिए जाते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 20,100 बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड़ रुपये की स्टायपंड राशि भी भेजेंगे। यह राशि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-IV योजना के अंतर्गत दी जाती है, जिसमें छात्रावास में रहने वाली प्रत्येक बालिका को प्रति वर्ष 3400 रुपये टीएलएम और स्टायपंड के रूप में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: कोलकाता से आए 14,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सीएम बोले- पीएम मित्रा पार्क देगा कपड़ा उद्योग को नया आयाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed