{"_id":"644907dda1935321210aa373","slug":"mp-news-cbi-nabs-two-employees-of-food-corporation-of-india-taking-bribe-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीबीआई ने फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के दो कर्मचारियों को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीबीआई ने फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के दो कर्मचारियों को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा
Wed, 26 Apr 2023 07:06 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:06 PM IST
सार
शिकायत के अनुसार आरोपी दोनों कर्मचारी शिकायर्ता गोदाम मालिक से एफसीआई का अनाज अधिक समय तक रखने के लिए एक लाख पांच हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जिसे घटाकर उन्होंने पचास हजार रुपए कर दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने रिश्वत लेते दबोचा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिंगेशन (सीबीआई) ने फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी शिकायत कर्ता के गोदाम में एफसीआई का अनाज लंबे समय तक रखने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। आरोपियों की पहचान तकनीकी सहायक ग्रेड-1 अभिषेक पारे और तकनीकी सहायक ग्रेड-3 गौरीशंकर मीणा है।
सीबीआई ने दोनों आरोपी कर्मचारियों को एफसीआई के कार्यालय से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार इस मामले में सीबीआई ने 21 अप्रैल को एक मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार आरोपी दोनों कर्मचारी शिकायर्ता गोदाम मालिक से एफसीआई का अनाज अधिक समय तक रखने के लिए एक लाख पांच हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जिसे घटाकर उन्होंने पचास हजार रुपए कर दिया था। इसमें से 10 हजार रुपए आरोपियों ने 17 अप्रैल को शिकायतकर्ता से लिए और चालीस हजार रुपए देने को कहा था।
सीबीआई ने दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दोनों को पकड़ लिया।