फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP targeted Rahul's journey, said - this is a journey to save the corrupt, only Modi will come

MP News: राहुल की यात्रा पर भाजपा ने साधा निशाना, बोले-यह भ्रष्टाचारियों को बचाने की यात्रा,आएंगे तो मोदी ही

Sat, 02 Mar 2024 02:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 02 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने पर भाजपा ने निशाना साधा। पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस को इस हालत में पहुंचाने का श्रेय राहुल को जाता हैं। हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह भ्रष्टाचारियों को बचाने की यात्रा है। वहीं, परिवहन मंत्री ने कहा कि पहले भी आए थे भाजपा 163 सीटें जीती। इस बार भी मोदी ही आएंगे। 

विज्ञापन
MP News: BJP targeted Rahul's journey, said - this is a journey to save the corrupt, only Modi will come
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बड़ा हमला बोला है। पूर्व सीएम ने कहा कि "वो कहते हैं न्याय यात्रा लेकिन खुद राहुल गांधी भी कांग्रेस के साथ अन्याय कर रहे हैं। कांग्रेस को इस हालत में पहुंचाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं। पहले भी विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है और अब लोकसभा के चुनाव में वो जहां-जहां से गुजर रहे हैं वहां भी और पूरे मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी। 
विज्ञापन


मोदी है तो जीत की गारंटी है
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जहां-जहां जाते है, वहां भाजपा की जीतने की गारंटी है। उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा नहीं भ्रष्टाचारियों को बचाने और देशद्रोहियों को संरक्षण की यात्रा है। शर्मा ने कहा कि मोदी है तो जीत की गारंटी है। एमपी में 29 सीटों पर और देश में 370 सीटों पर जीत की गारंटी है। राहुल की यात्राओं का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वहीं, रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेश के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची को लेकर कहा कि उनको कोई चुनाव लड़ने वाला नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा 29 की 29 सीटें जीत रही 
वहीं, स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी पहले भी मध्य प्रदेश आए थे। भाजपा ने 163 सीटें जीती। इस बार भी आकर चले जाएंगे। भाजपा 29 क 29 सीटें जीत रही है। देश की जनता ने मन बना लिया है। आएंगे तो मोदी ही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed