फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP sought permission to carry mobile phones to polling booths, Congress suggested election through b

MP News: BJP ने मांगी मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने की छूट, कांग्रेस ने मत पत्र से चुनाव का सुझाव दिया

Thu, 27 Mar 2025 08:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Mar 2025 08:04 AM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार के लिए सभी राज्यों में स्थानीय राजनीतिक दलों से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश में बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
MP News: BJP sought permission to carry mobile phones to polling booths, Congress suggested election through b
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार के लिए सभी राज्यों में स्थानीय राजनीतिक दलों से फीडबैक लेना शुरू किया है। इसी कड़ी में बुधवार को मध्य प्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की। इस बैठक में भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सुझाव आयोग के समक्ष रखे। भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया में कुछ बदलाव की आवश्यकता जताई। भाजपा ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन लाने की अनुमति दी जाए, क्योंकि युवाओं के आधार, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज अक्सर उनके डीजी लॉकर में होते हैं। इससे उन्हें अपने दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने ईवीएम पर संदेह व्यक्त करते हुए सुझाव दिया कि चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाए। कांग्रेस ने यह भी कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ अन्य सुधारों की जरूरत है। कांग्रेस के अनुसार, वीवीपेड मशीन से निकली पर्ची की समय सीमा 7 सेकंड से बढ़ाकर 10 सेकंड की जाए। मतदान के दौरान ईवीएम मशीन के मॉक पोल को दिन में कम से कम 2 से 3 बार किया जाए। इसके अलावा, मतदाता का नाम बाहर जाने पर पंचनामा बनाकर उसका सत्यापन किया जाए। कांग्रेस ने डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सर्च करने का प्रोग्राम निरंतर चलाने का भी सुझाव दिया। इसके साथ ही, रंगीन फोटोयुक्त मतदाता सूची को राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराए जाने की मांग की। कांग्रेस ने यह भी कहा कि मतदाता का थंब इंप्रेशन लेकर ही उसे मतदान की अनुमति दी जाए और आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के निराकरण के लिए प्रभावी सेल गठित किया जाए।
विज्ञापन


भाजपा ने भी कुछ अन्य सुझाव दिए। भाजपा ने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद पोस्टरों और बैनरों को हटाने के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तैयार की जानी चाहिए। इसके अलावा, चुनावी खर्च के संदर्भ में मतदान और मतगणना में लगे एजेंट के खर्च को प्रत्याशी के चुनावी खर्च से बाहर किया जाना चाहिए। भाजपा ने यह भी प्रस्तावित किया कि मकानों की संख्या की राष्ट्रीय स्तर पर नीति बनाई जाए। साथ ही, कर्मचारियों के मतदान को पोस्टल बैलेट के बजाय ईवीएम से कराया जाए। भाजपा ने यह भी सुझाव दिया कि घर के मुखिया के नाम पर घर के मतदाता सदस्यों का नाम भेजा जाए, जिससे इसकी जांच की जा सके। निर्वाचन आयोग ने इन सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed