फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP's internal politics in the MP's insult!, Jitu said - new CM's tenure in the crime records are bre

MP News: BJP की अंदरूनी राजनीति में MP का अपमान हो रहा!, जीतू बोले- प्रदेश में अपराधों के रिकॉर्ड टूट रहे

Sat, 27 Jan 2024 03:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 Jan 2024 03:25 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा की अंदरूनी राजनीति में मध्य प्रदेश का अपमान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में अपराधों का रिकॉर्ड टूटने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन
MP News: BJP's internal politics in the MP's insult!, Jitu said - new CM's tenure in the crime records are bre
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीति गरमा गई है। उज्जैन में दोहरे हत्याकांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में दोहरा हत्याकांड हुआ है। एक दिन पहले सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर हमला हुआ। प्रदेश भर में अपराध हो रहे हैं। नए मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अपराधों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। इस तरह अपराध बढ़ेंगे तो सभ्य समाज कैसे आएगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्रवाई से अधिकारी डरते नहीं हैं। यही वजह है कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा के संकल्प पत्र के वादों पर उठाए सवाल
जीतू पटवारी ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के जनता के सामने संकल्प पत्र प्रस्तुत कर किए वादे पर सवाल उठाए। उन्होंने हा कि प्रदेश के किसानों को धान और गेहूं के दाम कब मिलेंगे। 450 रुपये में सिलिंडर कब से देंगे। अब तक रामायण और गीता का एक शब्द भी नहीं पढ़ाया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश का हो रहा अपमान
मध्य प्रदेश गान पर खड़े होना जरूरी नहीं वाले मुख्यमंत्री के बयान पर जीतू पटवारी ने बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान-प्रदेशगान को लेकर मुख्यमंत्री ने अपनी बात कही। भाजपा की अंदरूनी राजनीति में मध्य प्रदेश का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का अपना सम्मान है, लेकिन मध्य प्रदेश का भी अपमान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के लिए कंट्रोल रूम बनेगा
कांग्रेस की बैठक को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि लोकसभा और भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनाव के लिए कंट्रोल रूम बन गया है। सोशल मीडिया समेत डिलेवरी सिस्टम पर काम हो रहा है। संभागीय स्तर पर भी कंट्रोल रूम बना रहे हैं।


स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर आएंगे
पटवारी ने कहा कि अगले माह तीन फरवरी से स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर भोपाल आएंगे। कांग्रेस ने प्रत्याशी चुनने और चुनाव लड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उज्जैन, ग्वालियर और भोपाल में बैठकें होंगी। बैठकों में लोकसभा चुनाव समन्वय समिति, प्रदेश प्रभारी, लोकसभा प्रभारी शामिल होंगे। उन्होंने बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने पर कहा कि प्रभारी नियुक्त किए हैं। सबसे चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस की नई टीम को लेकर कहा कि हमने कई कमेटियों का गठन किया है। जिला अध्यक्षों के काम की समीक्षा कर रहे है। जल्द ही नई टीम तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed