फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP added 1 lakh new members on Foundation Day, CM said- Congress always gave appeasement and terrori

MP News: भाजपा ने स्थापना दिवस पर 1 लाख नए सदस्य जोड़े, सीएम बोले- कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण और आतंकवाद दिया

Sat, 06 Apr 2024 07:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 06 Apr 2024 07:50 PM IST
सार

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में अपना स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रदेश के 64523 बूथों पर एक लाख से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
MP News: BJP added 1 lakh new members on Foundation Day, CM said- Congress always gave appeasement and terrori
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी का ध्वज फहराया और महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुश्मन बहुत चतुर और चालाक है। वह झूठ और फरेब की राजनीति कर माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा है। उससे सजग रहकर बूथ पर सबक सिखाना है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण, आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में आए दिन आतंकी हमले होते थे, भ्रष्टाचार होता था। कांग्रेस की कुत्सित नीति के कारण भारत सदैव रंजित होता रहा है। सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित व समृद्धशाली भारत बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संतों व आदिवासियों का अपमान किया है, लेकिन भाजपा ने संत समाज को मान-सम्मान दिया, वहीं आदिवासी बहन को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज एवं पूर्व मंत्री व न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
विज्ञापन


कांग्रेसी बहुत चालक और झूठे हैं
मुख्यमंत्री कहा कि चुनाव में कांग्रेस मैदान छोड़ रही है। कल ही खजुराहो से इंडी गठबंधन की सहयोगी पार्टी सपा की प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया है। मोदी जी की आंधी के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी भी घबरा गए हैं इसलिए प्रत्याशी ने जानबूझकर नामांकन आवेदन के कॉलम को खाली छोड़ा था, जिससे जमानत जब्त होने के कलंक से बच सकें। भाजपा के विकास कार्यों के आगे कांग्रेस धराशायी हो गई है। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेसी पहले ही मैदान छोड़कर चले गए हैं और दूसरे पैदल-पैदल चल रहे हैं। हमें इनसे सावधान रहना है, दुश्मन बहुत चालाक है, वह झूठ बोलता है, फरेब करता है, हमें सजग रहकर इन्हें सबक सिखाना है। अबकी बार हम 29 की 29 सीटें जीतकर 400 के संकल्प को पूरा करेंगे।
विज्ञापन


देश में गुलामी की एक ही प्रतीक कांग्रेस बची
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश के 64523 बूथों पर एक लाख से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया है। हमें प्रदेश में हर बूथ पर 370 नए मतदाता जोड़ना है और 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाकर नया इतिहास रचना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुलामी के प्रतीकों को देश से हटा दिया है। देश में गुलामी की एक ही प्रतीक कांग्रेस बची है, जिसे चुनाव में हर बूथ पर समाप्त करना है। वीडी शर्मा ने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश के 64,523 बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष स्थापना दिवस के अवसर पर नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमें हर बूथ पर 370 नए सदस्य जोड़कर पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed