फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Big disclosure of fake currency notes in Bhopal, fake notes worth Rs 1.40 lakh found with MBBS doctor

MP News: भोपाल में नकली नोटों का बड़ा खुलासा, एमबीबीएस डॉक्टर के पास मिले 1.40 लाख के फर्जी नोट

Thu, 07 May 2026 06:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 07 May 2026 06:34 PM IST
सार

भोपाल पुलिस ने नकली नोटों के मामले में पश्चिम बंगाल निवासी एक एमबीबीएस डॉक्टर सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.40 लाख रुपये के नकली नोट और विदेशी नंबर से चल रहा व्हाट्सएप नेटवर्क मिला है।

विज्ञापन
MP News: Big disclosure of fake currency notes in Bhopal, fake notes worth Rs 1.40 lakh found with MBBS doctor
भोपाल पुलिस ने नकली नोट के साथ एमबीबीएस डॉ. गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी एक एमबीबीएस डॉक्टर 25 वर्षीय सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 280 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए एप्पल आईफोन में यूके (+44) नंबर का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप कॉलिंग करता था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह या संदिग्ध विचारधारा से जुड़ा तो नहीं है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  केंद्र सरकार का आदेश: सांसदों-विधायकों से व्यवहार में तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो, अधिकारियों को निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


सेफिया कॉलेज ग्राउंड के पास पकड़ा गया आरोपी
कोहेफिजा थाना पुलिस को 6 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेफिया मस्जिद के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है और कम कीमत पर 500 रुपये के नोट देने की बात कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सेफिया कॉलेज ग्राउंड के पास आरोपी सैफुल इस्लाम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से चार अलग-अलग सीरीज के नकली नोट, एक आईफोन, एक एंड्रॉयड मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी फिलहाल भोपाल के शाहपुरा इलाके में रह रहा था, जबकि उसका स्थायी पता पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले का बताया गया है। 


ये भी पढ़ें- MP में आज हाईवे संग्राम: आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर कांग्रेस का चक्काजाम, मंत्री ने दी कार्रवाई की चेतावनी

खर्चीली लाइफस्टाइल के लिए बाजार में चलाता था नकली नोट
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2024 से भोपाल आता-जाता रहा और शादी के बाद यहीं रहने लगा था। पुलिस के अनुसार आरोपी कोई काम नहीं करता था और खर्चीली जीवनशैली बनाए रखने के लिए पश्चिम बंगाल से नकली नोट लाकर बाजार में चलाता था। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए एप्पल आईफोन में इंटरनेशनल नंबर से वाट्सअप कॉल कर बातचीत करता था।  

ये भी पढ़ें- MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- उपज का एक-एक दाना कीमती, भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं

इंटरनेशनल नंबर से करता था कॉलिंग
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैकिंग और कॉल रिकॉर्डिंग से बचने के लिए UK नंबर से व्हाट्सएप कॉल करता था। पुलिस को उसके मोबाइल में कुछ संदिग्ध लेनदेन भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल निगम का नया मुख्यालय शुरू: एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं, CM ने किया लोकार्पण, सोलर प्रोजेक्ट भी शुरू

बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर सात दिन की रिमांड पर लिया है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी नकली नोट सप्लाई करने वाले किसी बड़े गिरोह या सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed