फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Central government orders strict adherence to procedures in dealing with MPs and MLAs, directs officials

केंद्र सरकार का आदेश: सांसदों-विधायकों से व्यवहार में तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो, अधिकारियों को निर्देश

Thu, 07 May 2026 06:15 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 07 May 2026 06:15 AM IST
सार

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सांसदों और विधायकों के साथ प्रशासनिक व्यवहार में तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। राज्यों के मुख्य सचिवों को आदेश दिया गया है कि सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के प्रति जिम्मेदारियों और शिष्टाचार को लेकर संवेदनशील बनाया जाए।
 

विज्ञापन
Central government orders strict adherence to procedures in dealing with MPs and MLAs, directs officials
केंद्र सरकार ने प्रोटाकॉल का पालन सुनिश्चित करने सभी राज्यों के सीएस को लिखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच आधिकारिक कार्यों में निर्धारित प्रक्रिया और शिष्टाचार का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में केंद्र ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, मंत्रालयों और विभागों को पत्र भेजकर कहा है कि सांसदों और विधायकों के साथ संवाद एवं कार्यवाही के दौरान तय प्रोटोकॉल का पालन हर स्तर पर अनिवार्य रूप से कराया जाए। जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि हाल के समय में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच टकराव जैसी स्थिति बनी। ऐसे घटनाक्रम शासन-प्रशासन के लिए असहज माहौल पैदा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए DoPT ने पहले जारी दिशा-निर्देशों को दोबारा लागू करने और उनके पालन पर जोर दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Board: कल से शुरू होगी MP बोर्ड द्वितीय परीक्षा, 624 केंद्रों में 3.42 लाख विद्यार्थी, रहेगी सख्त निगरानी

विज्ञापन


निर्देश में कहा गया है कि प्रशासनिक अधिकारियों को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रति व्यवहार संबंधी नियमों को लेकर संवेदनशील बनाया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सांसदों एवं राज्य विधानमंडल के सदस्यों से जुड़े मामलों में संवाद, जवाब और कार्रवाई समयबद्ध एवं सम्मानजनक तरीके से हो। DoPT ने राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिए हैं कि इन दिशा-निर्देशों को राज्य, संभाग और जिला स्तर तक सभी अधिकारियों तक पहुंचाया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर भी इनका प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि इन निर्देशों के अनुपालन की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराई जाए। विभाग के अनुसार यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है और इसका उद्देश्य प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद बनाए रखना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढें-  MP News: मध्य प्रदेश में इस महीने हट सकती है तबादलों पर रोक, प्रभारी मंत्रियों को मिल सकते हैं अधिकार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed