फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: दमोह के दोनी ग्राम में प्राचीन टीले से 10वीं-11वीं शताब्दी की अद्भुत प्रतिमाएं मिलीं

Thu, 09 Oct 2025 07:17 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 Oct 2025 07:17 AM IST
सार

दमोह जिले के दोनी ग्राम में प्राचीन टीले से महत्वपूर्ण पुरावशेष मिले हैं, जो हमारे अतीत की समृद्ध संस्कृति और शिल्पकला को उजागर करते हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा इन मूर्तियों का संरक्षण और रखरखाव शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
MP News: Amazing statues of the 10th-11th century were found from an ancient mound in Doni village of Damoh.
दमोह में 10वीं से 11वीं शताब्दी की प्रतिमाएं निकली - फोटो : अमर उजाला
दमोह जिले के दोनी ग्राम में हाल ही में प्राचीन टीले से महत्वपूर्ण पुरावशेष प्राप्त हुए हैं। यह खोज भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को उजागर करने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्राप्त प्रतिमाएं स्थापत्य कला और शिल्पकला की उत्कृष्टता को दर्शाती हैं और क्षेत्र के गौरवशाली अतीत को जीवंत करती हैं। जानकारी के अनुसार, पुरातत्व विभाग द्वारा टीले पर सफाई और रखरखाव का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।


 
MP News: Amazing statues of the 10th-11th century were found from an ancient mound in Doni village of Damoh.
प्रतिमाओं की बारीक नक्काशी और कलात्मकता तत्कालीन शिल्प कौशल - फोटो : अमर उजाला
इन प्रतिमाओं में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, उमा-महेश्वर, पार्वती, अर्धनारीश्वर, वायुदेव, गज अप्सरा और विभिन्न नायिकाओं की मूर्तियां शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये लगभग 10वीं-11वीं शताब्दी की हो सकती हैं और किसी विशाल शिव मंदिर का हिस्सा रही होंगी। इन मूर्तियों की बारीक नक्काशी तत्कालीन शिल्प कौशल की उच्चतम मानक को दर्शाती है।
MP News: Amazing statues of the 10th-11th century were found from an ancient mound in Doni village of Damoh.
हजारों वर्ष पुराने पुरावशेषों की खोज - फोटो : अमर उजाला
सफाई और संरक्षण कार्य संचालक पीसी महोबिया और उपसंचालक ग्वालियर (पुरातत्व) सपन साहू की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, भोपाल की आयुक्त उर्मिला शुक्ला ने इस प्रक्रिया की निगरानी कर गुणवत्ता सुनिश्चित की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Amazing statues of the 10th-11th century were found from an ancient mound in Doni village of Damoh.
पुरावशेषों में कई विशिष्ट और भव्य प्रतिमाएं शामिल - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन धरोहर हमारी संस्कृति और इतिहास की पहचान
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी हमारे देश की प्राचीन धरोहर हमारी संस्कृति और इतिहास की पहचान है। दमोह जिले के दोनी ग्राम में प्राप्त ये पुरावशेष न केवल हमारे अतीत की समृद्ध परंपराओं को उजागर करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सीख और प्रेरणा भी हैं। हमारी प्राथमिकता है कि इन अमूल्य धरोहरों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए और ये व्यापक जनसमूह के लिए उपलब्ध हों। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed