{"_id":"6899f634dbe3f9bbad0cf3a3","slug":"mp-news-after-buying-the-tricolor-and-indigenous-products-vd-sharma-said-there-is-a-spirit-of-patriotism-i-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वीडी शर्मा ने तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदा, बोले- घर-घर में देशभक्ति का जज्बा हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वीडी शर्मा ने तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदा, बोले- घर-घर में देशभक्ति का जज्बा हैं
Mon, 11 Aug 2025 07:26 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:26 PM IST
सार
मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने खादी ग्रामोद्योग से तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदे। शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तिरंगा यात्राएं बड़े ही जोश और उत्साह के साथ निकलना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने सोमवार को भोपाल में खादी ग्रामोद्योग से तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदे। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत लोग घरों में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राएं बड़े ही जोश और उत्साह के साथ निकलना शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का पाकिस्तानी कनेक्शन, कांग्रेस बोली- सुरक्षा को है खतरा
उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री के आह्वान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद घर-घर में देशभक्ति का जज्बा है। शर्मा ने कहा कि 10 तारीख को तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई है। 13, 14 और 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलेगा। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा देश मैदान में है। मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हम सभी मिलकर इस तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक और सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज बोले-राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में, ये देश को कमजोर करना चाहते हैं