फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said- Rahul Gandhi and the Indian alliance are under pressure from anti-national forces, they

MP News: शिवराज बोले-राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में, ये देश को कमजोर करना चाहते हैं

Mon, 11 Aug 2025 04:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Aug 2025 04:50 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल जवाब दे, क्या राहुल प्रियंका अखिलेश और इंडी ब्लॉक कर्नाटक, हिमाचल, झारखंड, तेलंगाना वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के कारण जीते?

विज्ञापन
MP News: Shivraj said- Rahul Gandhi and the Indian alliance are under pressure from anti-national forces, they
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : amarujala.com

विस्तार

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दवाब में लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने पहले देश को बदनाम किया और अब चुनाव आयोग को बदनाम कर रहे हैं। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट को बदनाम किया, केग को बदनाम किया, सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया, सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए। ये लोग लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वो संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वो देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पर्यावरण से समन्वय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ: CM बोले- मिट्टी की प्रकृति के हिसाब से बन रहीं सड़कें
विज्ञापन


राहुल गांधी रणछोड़दास हैं
शिवराज ने कहा कि, राहुल गांधी बार-बार झूठ बोल रहे हैं, पहले ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ बोला और जब सेना ने सारे तथ्य सामने रखे तो उनकी बोलती बंद हो गई। उन्होंने EVM पर सवाल उठाए कि, EVM के कारण वो चुनाव हारते हैं, सबूत मांगे तो सबूत नहीं दिए। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो राहुल गांधी रणछोड़दास हो गए। अब EVM छोड़ दिया, और SIR पर आ गए हैं, अब राहुल गांधी वोटर लिस्ट को बदनाम कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का पाकिस्तानी कनेक्शन, कांग्रेस बोली- सुरक्षा को है खतरा

राहुल गांधी से पूछे सवाल
केन्द्रीय मंत्री ने राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन से सवाल पूछे हैं, उन्होंने कहा कि, मैं राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और इंडी गठबंधन से पूछना चाहता हूँ कि, क्या कर्नाटक में कांग्रेस वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीती है..? क्या कांग्रेस तेलंगाना में चुनाव आयोग की गलती के कारण जीती है..? क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस, चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीती है..? क्या DMK गठबंधन तमिलनाडु में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीता है..? क्या झारखंड में इंडी गठबंधन हेमंत सोरेन की सरकार वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण बनी है..? क्या राहुल गांधी जी खुद भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीते है..? क्या प्रियंका गांधी जी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीतीं हैं..? क्या अखिलेश यादव जी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीते हैं..? राहुल गांधी केवल आरोप लगाते हैं, और भाग खड़े होते हैं। अब चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से एफिडेविट मांगा तो वो एफिडेविट भी नहीं दे रहे हैं, उन्हें एफिडेविट देने में क्या दिक्कत है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: 'हर घर तिरंगा' अभियान से जन-जन को जोड़ें, सीएम बोले- जन-आंदोलन का स्वरूप दें

देश को कमजोर करने का पाप कर रहे हैं
चौहान ने राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं और इंडी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ये देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देश और लोकतंत्र को बदनाम करके उसे कमजोर करने का पाप कर रहे हैं। अगर ये लोग चुनाव जीतते हैं तो उन्हें सब ठीक लगता है, लेकिन हार जाते हैं तो गलतियां निकाली जाती है, आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि, मैं देश की जनता को सावधान करना चाहता हूँ कि, देश की जनता इनकी साजिशों से सावधान रहें। ये देश को कमजोर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed