फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Allegations of Pakistani connection in the installation of smart meters in the state, Congress said -

MP News: प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का पाकिस्तानी कनेक्शन, कांग्रेस बोली- सुरक्षा को है खतरा

Mon, 11 Aug 2025 06:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 11 Aug 2025 06:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इनका निर्माण सऊदी अरब की कंपनी कर रही है, जिसमें पाकिस्तान के इंजीनियर भी काम कर रहे हैं। इससे साइबर सुरक्षा को खतरे की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
MP News: Allegations of Pakistani connection in the installation of smart meters in the state, Congress said -
घरों में स्मार्ट मीटर लगाते कर्मचारियों की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटर एक नए विवाद में घिर गए हैं। आरोप है कि इन मीटरों का निर्माण सऊदी अरब की एक कंपनी कर रही है, जिसमें उच्च पदों पर पाकिस्तान के इंजीनियर काम कर रहे हैं। इससे साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर आशंका जताई है कि यदि इन मीटरों में विदेशी कर्मचारियों की भागीदारी है, तो साइबर अटैक या डेटा लीक का खतरा बढ़ सकता है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मेट्रो प्रोजेक्ट में तुर्की निर्मित पार्ट्स लगाए जाने का विरोध किया गया था। अब स्मार्ट मीटर विवाद को लेकर जनता में भी चिंता का माहौल है और लोग पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 'सबके बॉस तो हम हैं', ट्रंप का नाम लिए बिना राजनाथ ने कसा तंज; कहा- कुछ लोग भारत के विकास से खुश नहीं
विज्ञापन


पाकिस्तान इंजीनियरों की भूमिका तो रोक देंगे इंस्टॉलेशन
प्रदेश में स्मार्ट लगाने में पाकिस्तान के इंजीनियरों की भूमिका सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत का पारा चढ़ गया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में पाकिस्तानी अधिकारियों की कोई भूमिका है, तो प्रदेश में इनका इंस्टॉलेशन रोक दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेल, संस्कृति और व्यापारिक संबंध पहले ही खत्म हो चुके हैं, और जब तक पाकिस्तान अपने रवैये में बदलाव नहीं करता, तब तक किसी भी प्रकार का सहयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: रायसेन में 'ब्रह्मा' रेल कोच फैक्टरी का रक्षा मंत्री ने किया भूमिपूजन, CM यादव बोले-लोगों को मिलेगा रोजगार


कांग्रेस ने की तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग 
कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए इसे ‘सोची-समझी साजिश’ करार दिया। उनका कहना है कि पाकिस्तान की भागीदारी से साइबर हमलों या तकनीकी नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें-  MP News: शिवराज बोले-राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में, ये देश को कमजोर करना चाहते हैं

स्मार्ट मीटर टेंडर सऊदी अरब की कंपनी के पास
मध्य प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका सऊदी अरब की कंपनी को मिला है। जानकारी के मुताबिक, दुबई स्थित अलफनार को यह प्रोजेक्ट सौंपा गया है, जिसने इंस्टॉलेशन की जिम्मेदारी Esyasoft Technologies Pvt. Ltd. को दी है। यह बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है, जिसने हाल ही में अपना मुख्यालय दुबई में शिफ्ट किया है। अब तक 16 जिलों में लगभग तीन लाख से कुछ अधिक मीटर लग चुके हैं। इसमें भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में काम जारी है। सिर्फ भोपाल शहर में ही करीब सवा लाख से अधिक स्मार्ट मीटर इंस्टॉल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: किसानों के खातों में कल आएंगी फसल बीमा की राशि, शिवराज बोले-स्वदेशी संकल्प के साथ जन जागरण अभियान

उपभोक्ता भी लगातार कर रहे शिकायत 
बता दें प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद से लोगों के बिजली बिल बढ़े आने की शिकायतें आ रही है। इसको लेकर प्रदर्शन भी हो रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा में भी मुद्दा उठ चुका है। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि उपभोक्ता की खपत के अनुसार ही बिल स्मार्ट मीटर से आ रहे है। इससे बढ़े हुए बिल आने की शिकायत निराधार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed