{"_id":"67e82b2059ad8d5bd2071d33","slug":"mp-news-address-found-from-garbage-thrown-on-the-banks-of-kaliyasot-river-and-morena-gajak-sellers-fined-rs-1-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कलियासोत नदी किनारे फेके कचरे से पता ढूंढ निकाला और मुरैना गजक वालों पर किया 10 हजार रू. का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कलियासोत नदी किनारे फेके कचरे से पता ढूंढ निकाला और मुरैना गजक वालों पर किया 10 हजार रू. का जुर्माना
Sat, 29 Mar 2025 10:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 29 Mar 2025 10:47 PM IST
सार
भोपाल नगर निगम ने चंदनपुरा वन क्षेत्र में कलियासोत नदी के पास फेंके गए कचरे से मुरैना गजक वालों की दुकान का पता लगाकर उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम ने कचरे से ढूंढा फेकने वाले का पता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं, ताकि भोपाल को स्वच्छता में नंबर 1 बनाया जा सके। निगम द्वारा शहर के मुख्य मार्गों, साइड वर्ज और ग्रीन एरिया में साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और आकर्षक पेंटिंग व चित्रकारी की जा रही है। इसके अलावा, निगम शहर के सौंदर्य को बिगाड़ने और स्वच्छता में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही भी कर रहा है।
यह भी पढ़े MP News: प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा पर्व, सीएम यादव ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
इसी कड़ी में, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने चंदनपुरा वन क्षेत्र में कलियासोत नदी के 13 गेट के पास फेंके गए सूखे कचरे से मुरैना गजक वालों की दुकान का पता ढूंढ निकाला। दुकान पर कचरा फेंकने वाले दुकानदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही, उसे भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। भोपाल नगर निगम द्वारा स्वच्छता और सौंदर्य में सुधार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, और खुले स्थानों पर गंदगी या मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े Bhopal: भोपाल नगर निगम बजट से पहले विपक्ष ने खड़े किए सवाल, कहा-बजट तैयार करने में हुआ नियमों का उल्लंघन