फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A state-of-the-art swimming pool and auditorium will be built in Govindpura, construction work will b

MP News: गोविंदपुरा में बनेगा अत्याधुनिक स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम, 20 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण कार्य

Mon, 12 May 2025 04:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 12 May 2025 04:49 PM IST
सार

गोविंदपुरा क्षेत्र में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पास 20 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम के निर्माण किया जाएगा। गोविंदपुरा से विधायक और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने सोमवार को क्षेत्र में दौरे के साथ अलग-अलग कॉलोनी के लोगों से मुलाकात की और संवाद किया। 

विज्ञापन
MP News: A state-of-the-art swimming pool and auditorium will be built in Govindpura, construction work will b
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र का दौरा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदपुरा क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को कहा कि गोविंदपुरा में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पास 20 करोड़ रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पास किया जाएगा और कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। राज्यमंत्री कृष्णा गौर सोमवार को क्षेत्रीय दौरे पर थीं, जहां उन्होंने गोविंदपुरा की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर रहवासियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है और इनका निर्माण तय समयसीमा में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


रजत विहार से लेकर साकेत नगर तक हुए निरीक्षण और संवाद
 गौर ने रजत विहार कॉलोनी में रहवासियों से चर्चा की और दानिश नगर से भेल संगम चौराहा तक स्ट्रीट लाइट्स लगाने तथा कम्यूनिटी हॉल में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के निर्देश दिए। वहीं, अग्रवाल नगर में सीवेज नेटवर्क सुधार और सड़क मरम्मत की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन


मंत्री ने लोगों से सीधे संवाद किया 
कुंजन नगर फेस-1, सुरेन्द्र गार्डन कॉलोनी, न्यू बागसेवानिया, अमरई, एमराल्ड पार्क और साकेत नगर जैसे क्षेत्रों में भी मंत्री ने लोगों से सीधे संवाद किया। इन स्थानों पर पेयजल संकट, सीवेज लाइन, नालियों की सफाई, पार्क विकास, ओपन जिम, योगा हॉल और लाइब्रेरी जैसी कई स्थानीय समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागसेवानिया में नई सब्जी मंडी का निरीक्षण
श्रीमती गौर ने बागसेवानिया क्षेत्र में तैयार हो चुकी नई सब्जी मंडी का निरीक्षण भी किया और निर्देश दिए कि इसे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर जी की जयंती 2 जून को जनता के लिए खोला जाए। उन्होंने कहा कि इससे सड़कों पर लगने वाली अस्थायी सब्जी मंडियों को नियंत्रित किया जा सकेगा और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधरेगी।


जनसंवाद से बनेगा मजबूत प्रशासन
राज्यमंत्री गौर का यह दौरा जनसंवाद की दिशा में एक मजबूत प्रयास माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने जनता की समस्याएं न केवल सुनीं बल्कि उन्हें सुलझाने की दिशा में तत्परता भी दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे और हर मोहल्ला, हर गली में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed