फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: A major initiative to connect students with jobs in MP, the Higher Education Department will sign an

MP News: एमपी में छात्रों को नौकरी से जोड़ने की बड़ी पहल, उच्च शिक्षा विभाग करेगा अप्रेंटिसशिप बोर्ड से समझौता

Tue, 24 Feb 2026 06:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 24 Feb 2026 06:44 PM IST
सार

प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए प्रशिक्षुता प्रशिक्षण मंडल (पश्चिमी क्षेत्र), मुंबई के साथ समझौता किया जाएगा। इसका उद्देश्य महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव दिलाकर उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना है।

विज्ञापन
MP News: A major initiative to connect students with jobs in MP, the Higher Education Department will sign an
सतपुड़ा भवन उच्च शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। प्रदेश में पढ़ रहे छात्रों को पढ़ाई के साथ ही नौकरी का व्यावहारिक अनुभव दिलाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विभाग बुधवार को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (पश्चिमी क्षेत्र, मुंबई) के साथ समझौता करेगा। यह कार्यक्रम सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्वशासी महाविद्यालय में आयोजित होगा।
विज्ञापन


क्या होगा इस समझौते से?
इस पहल का मकसद महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को सीधे प्रशिक्षण से जोड़ना है। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें उद्योगों और संस्थानों में काम सीखने का मौका मिलेगा। इससे किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ काम का अनुभव भी मिलेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी, 85 महाविद्यालयों और 8 विश्वविद्यालयों के प्राचार्य और प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।सरकार का कहना है कि यह कदम शिक्षा को सीधे रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा और इससे हजारों छात्रों को भविष्य में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-खरगे ने PM की कार्यशैली पर उठाए सवाल, भाजपा बोली- अपने ही कार्यकर्ताओं से सुनने की करनी पड़ रही अपील
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों को क्या फायदा?
पढ़ाई के साथ काम सीखने का अवसर
उद्योगों की जरूरत के अनुसार कौशल विकास
पढ़ाई पूरी होते ही नौकरी पाने में आसानी
युवाओं की रोजगार क्षमता में बढ़ोतरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed