फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 9 center heads/assistants suspended for negligence in the confidentiality of board examinations

MP News: बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता में लापरवाही बरतने वाले 9 केंद्राध्यक्ष/ सहायक निलंबित

Thu, 16 Mar 2023 10:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Mar 2023 10:53 PM IST
सार

ग्वालियर जिले के सिगौरा ब्लॉक घाटीगांव के शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य हुकुम चंद्र लाचौरिया को न्यू आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल नरसिंह नगर चार शहर नाका ग्वालयर का केंद्राध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन
MP News: 9 center heads/assistants suspended for negligence in the confidentiality of board examinations
Bhopal: लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और विश्वनीयता बनाए रखने में लापरवाही के आरोप में 9 केंद्राध्यक्षों/सहायक केंद्राध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की सिफारिश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभय वर्मा ने केंद्राध्यक्षों को निलंबित करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से गुरुवार को जारी आदेश किए गए। बता दें मंडल की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हुई है। परीक्षाओं के पेपर टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने की शिकायत आई थी। वहीं, इस मामले में भोपाल साइबर क्राइम थाना ने भी पेपर लीक करने वालों पर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से पेपर लीक होने की बात नहीं मानी है।  इसके बाद मंडल ने 6 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इस बीच अलग-अलग केंद्रों पर लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 
इन केंद्राध्यक्ष/सहायक केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई
- ग्वालियर जिले के सिगौरा ब्लॉक घाटीगांव के शासकीय हाईस्कूल के प्राचार्य हुकुम चंद्र लाचौरिया को न्यू आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल नरसिंह नगर चार शहर नाका ग्वालियर के केंद्राध्यक्ष। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
- बड़वाली जिले के पाटी विकासखंड शासकीय उ.मा.वि. बोकराटा के उच्च माध्यमिक शिक्षक बल सिंह को शासकीय बालक उ.मा.वि. विकासखंड पाटी के केंद्राध्यक्ष और बड़वानी जिले के शासकीय ब्लाक उ.मा.वि. लिंबी विकासखंड पाटी के उच्च माध्यमिक शिक्षक दिलीप सिंह सहायक केंद्राध्यक्ष। 
  
- रायसेन जिले के ईंटखेड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक रमाशंकर अहिरवार शासकीय उ.मा.वि. प्रतापगढ़ जिला रायसेन के केंद्राध्यक्ष।  
 
- रायसेन जिले के बीकलपुर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक निर्भय सिंह मवेदी शासकीय उ.मा.वि. प्रतापगढ़ जिला रायसेन के सहायक केंद्राध्यक्ष। 
 
- राजगढ़ जिले के जीरापुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक रेखा बैरागी शासकीय उ.मा.वि. पीपल्याकुल्मी की केंद्राध्यक्ष और उच्च माध्यमिक शिक्षक रामसागर शर्मा को सहायक केंद्राध्यक्ष। 

 
- ग्वालियर जिले के लश्कर, गेंडे वाली सड़क शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के उच्च माध्यमिक शिक्षक विवेक कुमार लिटौरिया न्यू आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल नरसिंहनगर, चार शहर का नाका के सहायक केंद्राध्यक्ष। 
 
- जिला राजगढ़ पीपल्याकुल्मी उ.मा.वि. के उच्च माध्यमिक शिक्षक धनराज पाटीदार स्थानीय सहायक केंद्राध्यक्ष। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed