फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 27 police officers promoted, 53 transferred, new postings of ASP, AIG and Deputy Subedar in many dist

MP News: 27 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, 53 का तबादला, कई जिलों में ASP, AIG और उप सेनानी की नई पदस्थापनाएं

Tue, 27 May 2025 10:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 May 2025 10:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने मंगलवार को राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 27 अधिकारियों को पदोन्नति देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) और उप सेनानी जैसे पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

विज्ञापन
MP News: 27 police officers promoted, 53 transferred, new postings of ASP, AIG and Deputy Subedar in many dist
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह विभाग ने मंगलवार को राज्य पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) और उप सेनानी पद पर पदस्थ किया है। इसके अलावा एक अन्य आदेश में 53 डीएसपी, एसडीओपी और सीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला भी किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और अन्य जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें SAF बटालियनों, पीएचक्यू, विशेष शाखा और नगरीय पुलिस बल में पदस्थापनाएं की गई हैं। उप पुलिस अधीक्षक अजाक जिला रतलाम शेर सिंह भूरिया को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज इंदौर बनाया गया है। 
विज्ञापन


प्रमुख पदोन्नत अधिकारी और नई पदस्थापनाएं
उप सेनानी के रूप में पदस्थ अधिकारी

संजय कौल – 13वीं बटालियन SAF ग्वालियर से 14वीं बटालियन SAF ग्वालियर
नीरज कुमार ठाकुर – 23वीं बटालियन SAF भोपाल से 25वीं बटालियन SAF भोपाल
सुभाष शर्मा – प्रथम बटालियन SAF इंदौर से 32वीं वाहिनी SAF उज्जैन
सूरजमल राजौरिया – 7वीं वाहिनी SAF भोपाल से 10वीं बटालियन SAF भोपाल
अरविंद सिंह सूर्या – उच्च न्यायालय सुरक्षा जबलपुर से प्रथम वाहिनी SAF इंदौर
वेदांत प्रकाश शर्मा – RAPTC इंदौर से उप सेनानी, RAPTC इंदौर
लामू सिंह श्याम – 6वीं बटालियन SAF जबलपुर (उसी स्थान पर पदोन्नति)
नदीम उल्लाह खान – विशेष शाखा पीएचक्यू से उप सेनानी, सुरक्षा वाहिनी विशेष शाखा
अजय प्रिय आनंद – 23वीं बटालियन SAF भोपाल से हॉक फोर्स, बालाघाट
निहित उपाध्याय – एसीपी हबीबगंज भोपाल से 8वीं बटालियन SAF छिंदवाड़ा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP):
रविंद्र कुमार बोयट – SDOP मूंदी खंडवा से ASP, आगर मालवा
सुरेश कुमार दामले – SDOP बरेली रायसेन से ASP रेल, भोपाल
गीता डोंगरे चौहान – DSP PTS इंदौर से ASP, PTC इंदौर
नरेश बाबू अन्नोटिया – ACP यातायात जोन-1, इंदौर से ASP यातायात जोन-3, इंदौर
दीपक नायक – ACP गोविंदपुरा भोपाल से ASP सुरक्षा, भोपाल
दीशेष अग्रवाल – CSP देवास से ASP इंटेलिजेंस, इंदौर
सुजीत सिंह भदौरिया – SDOP पोहरी शिवपुरी से ASP, दमोह
भावना मरावी – SDOP गोटेगांव नरसिंहपुर से ASP, जबलपुर
कमला रावत – 14वीं बटालियन SAF ग्वालियर से ASP बैंड, 7वीं वाहिनी SAF भोपाल

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG):
रणजीत सिंह राठौर – 25वीं बटालियन SAF भोपाल से AIG, PHQ भोपाल
रवि प्रकाश द्विवेदी – DSP विशेष शाखा PHQ से AIG विशेष शाखा, PHQ भोपाल
अलरिज बिसेंट – DSP आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ से AIG, PHQ भोपाल
स्वाति मुराब वाडेकर – ACP मुख्यालय भोपाल से AIG, PHQ भोपाल
विपिन शिल्पी – प्रथम वाहिनी SAF इंदौर से AIG, PHQ भोपाल
ज्योति उमठे – CSP गुना से AIG, IG कार्यालय रेंज ग्वालियर
अमित कुमार मिश्रा – DSP PHQ से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, स्टाफ ऑफिसर, पुलिस कमिश्नर कार्यालय भोपाल

53 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी
गृह विभाग ने एक अन्य आदेश में 53 डीएसपी, एडीओपी, सीएसपी स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया है। इन तबादलों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, देवास, खंडवा, रायसेन, नरसिंहपुर, शिवपुरी आदि जिलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed