फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 16 SPS officers became IPS, envelopes of 3 sealed

MP News: एसपीएस के 16 अधिकारी बने आईपीएस, दो को प्रोविजनल पदोन्नति दी

Wed, 03 May 2023 09:18 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 May 2023 09:18 AM IST
सार

पदोन्नति समति के सामने तीन अधिकारियों के लिफाफे नहीं खोले गए। एक अधिकारी आईपीएस में पदोन्नति के लिए निर्धारित उम्र पूरी कर चुके हैं, जबकि दो अधिकारियों के विभागीय जांच के कारण लिफाफे बंद रहे।

विज्ञापन
MP News: 16 SPS officers became IPS, envelopes of 3 sealed
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मप्र राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति हो गई है। कुछ ही दिनों बाद यूपीएससी द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पदोन्नत हो जाएंगे। पदोन्नति समति के सामने तीन अधिकारियों के लिफाफे नहीं खोले गए। दो अधिकारी आईपीएस में पदोन्नति के लिए निर्धारित उम्र पूरी कर चुके हैं, जबकि एक अधिकारियों के विभागीय जांच के कारण लिफाफे बंद रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली में बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा जी उपस्थित थे। वर्ष 2021 के लिए 10 और 2022 के लिए 6 एसपीएस को आईपीएस पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन


जिन अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड से नवाजा गया है, उनमे मनीष कुमार खत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, रायसिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश, राजेश व्यास, पदम विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडे, अजय पांडे, डॉक्टर संजय अग्रवाल, अरुण मिश्रा, विनोद कुमार सिंह को पदोन्नति दी गई। इसमें राजेश त्रिपाठी और अरुण कुमार मिश्रा को एक साल के लिए प्रोविजनल पदोन्नति दी गई। वहीं, देंवेंद्र सिरोलिया ओवर एज हो चुके है। और प्रकाश चंद्र परिहार का प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं गोपाल खांडेल भी 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed