फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Mission 2023: Clear picture of two out of seven seats in Bhopal, Alok from North and Dhruv Narayan from Cen

MP Mission 2023: भाजपा ने भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और मध्य से ध्रुवनारायण सिंह को बनाया उम्मीदवार

Thu, 17 Aug 2023 10:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Aug 2023 10:35 PM IST
सार

भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। मध्य सीट पर ध्रुवनारायण सिंह और उत्तर सीट पर आलोक शर्मा चुनाव लड़ेंगे। यह दोनों ही सीटें कांग्रेस के कब्जे में है।

विज्ञापन
MP Mission 2023: Clear picture of two out of seven seats in Bhopal, Alok from North and Dhruv Narayan from Cen
आलोक शर्मा और ध्रुवनारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। यह पहला मौका है जब भाजपा ने चुनावों से तीन महीने पहले ही अपनी सूची जारी कर दी है। इसमें भोपाल की सात में से दो विधानसभा सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम जाहिर कर दिए हैं। उत्तर विधानसभा में पूर्व महापौर आलोक शर्मा और भोपाल मध्य पर पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। उत्तर सीट पर कांग्रेस के छह बार से विधायक आरिफ अकील विधायक हैं। मध्य सीट पर कांग्रेस के आरिफ मसूद विधायक हैं। 
विज्ञापन


भोपाल उत्तर विधानसभा  
2018 के विधासभा चुनाव में कांग्रेस के आरिफ अकील ने भाजपा की फातिमा रसूल सिद्दीकी को 34 हजार 897 वोट से हराया था। आरिफ अकील को 90,403 और फातिमा रसूल को 55,546 वोट मिले थे। इस सीट पर कांग्रेस का लंबे समय से कब्जा है। अकील छह बार से विधायक हैं। स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्होंने अपने अपने मंझले बेटे आतिफ अकील को उत्तराधिकारी घोषित किया है। भाजपा इस बार कांग्रेस की सीट छीनने की फिराक में हैं। आरिफ अकील 1990 में इस सीट पर निर्दलीय विधायक बने थे। इसके बाद से 1993 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के रमेश शर्मा ने हराया था। इसके बाद से आरिफ लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस विधानसभा में दो लाख 37 हजार 717 वोटर हैं। 
विज्ञापन


आलोक शर्मा के बारे में 
भोपाल-उत्तर से भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व महापौर हैं। आलोक शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले पुराने भोपाल में तिरंगा यात्रा निकाली थी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। आलोक शर्मा लगातार उत्तर विधानसभा में सक्रिय है। उन्होंने एक बार भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आलोक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर बयान दिया था। रतलाम के जावरा में दिए बयान में शर्मा ने मुस्लिम समुदाय से कहा था कि यदि वह भाजपा को वोट नहीं देना चाहते तो ना दें। लेकिन वोट देने भी न जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मिला टिकटः 2008 में बहुत कम वोटों से इस विधानसभा में चुनाव हारे थे, मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी, उत्तर विधानसभा में सक्रिय थे, सर्वे में सबसे ऊपर नाम। 

भोपाल-मध्य विधानसभा   
2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह को 14757 वोट से हराया था।। इससे पहले 2013 में सुरेंद्र नाथ सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके पहले 2008 में ध्रुव नारायण सिंह ने चुनाव जीता था। आरिफ मसूद मध्य विधानसभा सीट पर लगातार काम कर रहे है।  


कौन है भाजपा उम्मीदवार ध्रुवनारायण सिंह 
भाजपा ने पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। ध्रुव नारायण सिंह 2008 से 2013 तक भोपाल-मध्य से विधायक रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह के पुत्र ध्रुव नारायण सिंह 2003 से 2007 तक भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे। भाजपा प्रदेश कार्यक्रम समिति के सदस्य भी रहे हैं। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और भोपाल संभागीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।  

इसलिए मिला टिकटः संघ ने नाम प्रस्तावित किया, सर्वे में सिंगल नाम था। मुस्लिमबहुल इलाके में भी अच्छी पकड़ है। 

अभी भोपाल में कांग्रेस से तीन और भाजपा से चार विधायक  
  • भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट पर कांग्रेस से पीसी शर्मा
  • भोपाल मध्य सीट पर कांग्रेस से आरिफ मसूद 
  • भोपाल उत्तर सीट पर कांग्रेस से आरिफ अकील 
  • भोपाल गोविंदपुरा सीट पर भाजपा से कृष्णा गौर
  • भोपाल नरेला सीट से भाजपा के विश्वास सारंग 
  • भोपाल हुजूर सीट से भाजपा के रामेश्वर शर्मा 
  • भोपाल बैरसिया सीट (एससी) से भाजपा के विष्णु खत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed