Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Lokayukta Books Former TNCP Joint Director Sunita Singh Over Assets 250% Beyond Known Income

एमपी: पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह के पास वैध आय से ढाई गुना संपत्ति,लोकायुक्त ने केस दर्ज, जांच शुरू

Tue, 03 Nov 2026 07:22 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 03 Nov 2026 07:22 PM IST
सार

भोपाल में टीएनसीपी की पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में उनकी वैध आय से 250 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। मकान, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फार्म हाउस और पेट्रोल पंप जैसी संपत्तियां जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
MP: Lokayukta Books Former TNCP Joint Director Sunita Singh Over Assets 250% Beyond Known Income
लोकायुक्त कार्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में लोकायुक्त ने नगर तथा ग्राम निवेश विभाग (टीएनसीपी) की पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अपराध दर्ज किया है। लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान अपनी वैध आय की तुलना में करीब 250 प्रतिशत असमानुपातिक चल-अचल संपत्ति अर्जित की। यह संपत्तियां उनके स्वयं के साथ-साथ परिजनों के नाम पर भी अर्जित किए जाने की बात सामने आई है। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संगठन ने 3 नवंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कैबिनेट: विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 23,300 करोड़ रुपये से ज्यादा, जंगलों से लेकर सिंचाई तक बजट मंजूर
विज्ञापन


जांच में सामने आईं कई तरह की संपत्तियां
लोकायुक्त की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुनीता सिंह के खिलाफ उनकी पदस्थापना अवधि में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया पाया गया कि उन्होंने अपनी कुल वैध आय की तुलना में लगभग 250 प्रतिशत असमानुपातिक संपत्ति अर्जित की है। इसमें भोपाल शहर में कई मकान, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, फार्म हाउस और पेट्रोल पंप जैसी संपत्तियों का अर्जन शामिल बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: नए DSP को CM मोहन यादव की नसीहत- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सॉल्व करें, 2029 तक ड्रग्स का सफाया करें

अब संपत्तियों और आय के स्रोतों का होगा आकलन
लोकायुक्त ने मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अब जांच के दौरान सुनीता सिंह और उनके परिजनों के नाम पर अर्जित चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जाएगा। साथ ही संपत्तियों की खरीद, उनके वास्तविक मूल्य, आय के ज्ञात स्रोत और संबंधित वित्तीय लेनदेन का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा। जांच में अन्य संबंधित तथ्यों और दस्तावेजों का भी मूल्यांकन किया जाएगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed