फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha Election fate of two former CM of MP and one Union Minister will be decided voting on nine seats

MP LS Polls: मध्यप्रदेश के दो पूर्व CM और एक केंद्रीय मंत्री के किस्मत का होगा फैसला, नौ सीटों पर होंगे मतदान

Mon, 06 May 2024 09:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 May 2024 09:52 PM IST
सार

MP Lok Sabha Election: मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के किस्मत का फैसला कल यानी मंगलवार को होगा। प्रदेश की नौ सीटों पर कल सुबह सात बजे से मतदान होगा।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election fate of two former CM of MP and one Union Minister will be decided voting on nine seats
एमपी में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को होगा। इसमें सबसे खास बात यह है कि नौ सीटों में से तीन सीटें बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, जिसमें दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह और एक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साख दांव पर लगी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने गृह क्षेत्र गुना को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में वह इस सीट से चुनाव हार गये थे। उस समय वह कांग्रेस में थे।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा दिग्विजय सिंह भी अपनी सीट बचाने में लगे हुए हैं। दिग्विजय सिंह पिछली बार भोपाल से रिकॉर्ड मतों से चुनाव हार गए थे। अगर भाजपा सरकार आती है तो शिवराज सिंह को केंद्र में मंत्री बनने के लिए चुनाव जीतना अति आवश्यक है। मंगलवार को होने वाले नौ लोकसभा सीट मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल में चुनाव लड़ रहे 127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.77 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। तीसरे चरण में होने वाले नौ सीटों में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1,77,52,583 पात्र मतदाता हैं, जिनमें 92,68,987 पुरुष, 84,83,105 महिलाएं और 491 ट्रांसजेंडर हैं।
विज्ञापन


शिवराज 17 वर्ष बाद लड़ रहे लोकसभा चुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 17 वर्षों के बाद विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है। चौहान का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा से है। वहीं,
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का मुकाबला दो बार के भाजपा सांसद रोडमल नागर से है। भाजपा मध्यप्रदेश में सभी सीट पर जीत की उम्मीद कर रही है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटे हैं। वर्ष 2019 में भाजपा छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र पर जीत हासिल करने में विफल रही थी। छिंदवाड़ा ही एकमात्र सीट थी, जो कि कांग्रेस के खाते में आई। पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने यह सीट जीती थी।

तीसरा चरण में मध्यप्रदेश के नौ सीटों का पूरा लेखा-जोखा
बैतूल लोकसभा सीट

2024 में आमने-सामने-दुर्गादास उइके, भाजपा, रामू टेकाम कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2009, 2014 ज्योति धुर्वे- बीजेपी
2019 दुर्गादास उइके- कांग्रेस
कुल वोटर 18.86 लाख
9.62 लाख पुरुष
9.23 लाख महिला

सागर लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने- लता वानखेड़े भाजपा, गुड्डू राजा बुंदेला कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019 राजबहादुर सिंह- बीजेपी
2014 लक्ष्मीनारायण यादव- बीजेपी
2009 भूपेंद्र सिंह- बीजेपी
कुल वोटर 17.38 लाख
9.11 लाख पुरुष
8.26 लाख महिला

भोपाल लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने-आलोक शर्मा भाजपा, अरुण श्रीवास्तव कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019 प्रज्ञा ठाकुर- बीजेपी
2014 आलोक संजर- बीजेपी
2009 कैलाश जोशी- बीजेपी          
कुल वोटर 23.19 लाख
11.91 लाख पुरुष
11.27 लाख महिला

विदिशा लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने-शिवराज सिंह चौहान भाजपा, प्रताप भानु शर्मा कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019- रमाकांत भार्गव बीजेपी
2014, 2009 सुषमा स्वराज बीजेपी
कुल वोटर 19.38 लाख
10.04 लाख पुरुष
9.34 लाख महिला 

बैतूल लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने-दुर्गादास उइके भाजपा, रामू टेकाम कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2009, 2014 ज्योति धुर्वे- बीजेपी
2019 दुर्गादास उइके- कांग्रेस

राजगढ़ लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने-रोडमल नागर भाजपा, दिग्विजय सिंह कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019, 2014 रोडमल नागर- बीजेपी
2009 नारायण सिंह अमलाबे- काग्रेस 
कुल वोटर 18.69 लाख
9.60 लाख पुरुष
9.09 लाख महिला

गुना लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने-ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा, राव यादवेंद्र यादव कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019 केपी यादव- बीजेपी
2014, 2009 ज्योतिरादित्य सिंधिया- कांग्रेस
कुल वोटर 18.83 लाख
9.80 लाख पुरुष
9.02 लाख महिला

ग्वालियर लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने-भारत सिंह कुशवाह भाजपा, प्रवीण पाठक कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019 विवेक नारायण शेजवलकर- बीजेपी
2014 नरेंद्र सिंह तोमर- बीजेपी
2009 यशोधरा राजे सिंधिया- बीजेपी 
कुल वोटर 21.40 लाख
11.32 लाख पुरुष
10.07 लाख महिला

भिंड लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने-संध्या राय भाजपा, फूल सिंह बरैया कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2019 संध्या राय- बीजेपी
2014 डॉ भागीरथ प्रसाद- बीजेपी
2009 अशोक अर्गल- बीजेपी
कुल वोटर 18.93 लाख
10.19 लाख पुरुष
8.73 लाख महिला

मुरैना लोकसभा सीट
2024 में आमने-सामने-शिवमंगल सिंह तोमर भाजपा, सत्यपाल सिकरवार कांग्रेस
पिछले तीन लोकसभा चुनाव के नतीजे
2014 अनूप मिश्रा- बीजेपी
2019, 2009 नरेंद्र सिंह तोमर- बीजेपी
कुल वोटर 20.04 लाख
10.70 लाख पुरुष
9.34 लाख महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed