फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Jal Ganga Conservation Campaign: 31 thousand 857 farm ponds and more than 8202 water units conserved in on

MP: जल गंगा संवर्धन अभियान: एक माह में  31 हजार 857 खेत तालाब और 8202 से अधिक जल इकाइयों का संरक्षण किया

Mon, 05 May 2025 08:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 May 2025 08:49 PM IST
सार

जल संरक्षण को लेकर शुरू हुए इस व्यापक अभियान के तहत प्रदेशभर में एक महीने के भीतर 31 हजार 857 खेत तालाब और 8202 से अधिक जल इकाइयों का संरक्षण किया गया है। 30 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 30 जून तक चलेगा, जिसका उद्देश्य न केवल जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है, बल्कि समाज में जल संरक्षण को लेकर स्थायी जागरूकता भी लाना है।

विज्ञापन
MP: Jal Ganga Conservation Campaign: 31 thousand 857 farm ponds and more than 8202 water units conserved in on
जल गंगा संवर्धन अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर मध्यप्रदेश में शुरू किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। जल संरक्षण को लेकर शुरू हुए इस व्यापक अभियान के तहत प्रदेशभर में एक महीने के भीतर 31 हजार 857 खेत तालाब और 8202 से अधिक जल इकाइयों का संरक्षण किया गया है। 30 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 30 जून तक चलेगा, जिसका उद्देश्य न केवल जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना है, बल्कि समाज में जल संरक्षण को लेकर स्थायी जागरूकता भी लाना है। अभियान के तहत सरकार ने 70 हजार पारंपरिक जल स्रोतों जैसे कुएं, तालाब, बावड़ियों को सुधारने का लक्ष्य रखा है। अब तक 34 हजार 171 कुएं रिचार्ज हो चुके हैं, जबकि 932 अमृत सरोवरों का संरक्षण कार्य पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं से जुड़ा अभियान बताते हुए इसे जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को अभियान की निगरानी का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


जन सहभागिता से संचालित इस अभियान में लोग श्रमदान, रैली, जनजागरण, पौधरोपण, और रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन नदियों के किनारे देशी प्रजातियों के पौधे रोप कर भूजल स्तर बढ़ाने के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने आधुनिक तकनीकों का भी सहारा लिया है—ड्रोन सर्वेक्षण, GIS ट्रैकिंग, वैज्ञानिक मैपिंग, और डिजिटल मूल्यांकन जैसे कदमों से कार्यों की निगरानी की जा रही है। अभियान के प्रभावी परिणाम दिखने लगे हैं। जल स्तर में वृद्धि, मिट्टी की नमी में सुधार और हरियाली बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। यह अभियान न सिर्फ जल संकट को दूर करेगा, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed