फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Shivraj said-Kharge ji also believes that BJP is Pandav

MP Election: शिवराज बोले- खरगे जी भी माने BJP पांडव है, दो धृतराष्ट्र पुत्र मोह में कांग्रेस को तिलांजलि देंगे

Wed, 08 Nov 2023 07:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 07:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में पानसेमल, सेंधवा, भगवानपुरा, भीकनगांव, मांधाता, खिलचीपुर, राजगढ़, नरसिंहगढ़ और सीहोर में कुल दस चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
MP Election: Shivraj said-Kharge ji also believes that BJP is Pandav
सीएम शिवराज ने जनसभा में कांग्रेस पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मतदान की तारीख करीब आते ही भाजपा और कांग्रेस का चुनावी प्रचार चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दोनों भाई-बहन को केवल झूठ बोलना सिखाया है। मुझे तो इतनी गाली देते हैं, चाहे मल्लिकार्जुन खरगे जी हों, चाहे कमलनाथ जी हों, चाहे दिग्विजय सिंह जी हों, इन्हें लगता है कि पता नहीं ये डेढ़ हड्डी का कहां से आ गया। हमारी दाल नहीं गलने देता है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहते हैं कि मामा तेरा श्राद्ध हो गया। मैंने कहा कि मर भी गया तो जनता की सेवा के लिए राख के ढेर में से फिर से खड़ा हो जाऊंगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को पानसेमल में भाजपा प्रत्याशी श्याम बर्डे, सेंधवा में अंतरसिंह आर्य़, भगवानपुरा में चंद्रसिंह वाम्कले, भीकनगांव में नंदा ब्राम्हणे, मांधाता में नारायण पटेल, खिलचीपुर में हजारीलाल दांगी, राजगढ़ में अमर सिंह, नरसिंहगढ़ में मोहन शर्मा और सीहोर में सुदेश राय के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी कह रहे थे कि भाजपा के पांच पांडव हमसे लड़ रहे हैं। मतलब कांग्रेस ने मान लिया वे कौरव हैं। पांडव लड़ते हैं न्याय की लड़ाई। वे अधर्म के खिलाफ लड़ते हैं। कौरव लड़ रहे थे स्वार्थ की लड़ाई। यह स्वार्थ धर्म-अधर्म, न्याय-अन्याय की लड़ाई में पांडव जीतेंगे । 
विज्ञापन


 

MP Election: Shivraj said-Kharge ji also believes that BJP is Pandav
सीएम शिवराज दस जनसभाओं में पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस में हैं दो-दो धृतराष्ट्र
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने मान लिया कि वे कौरव हैं। महाभारत में तो एक ही धृतराष्ट्र थे जो अपने बेटे को राज्य दिलाने के लिए लड़ रहे थे। कौरवो के अंत का कारण बने। मध्य प्रदेश कांग्रेस में तो दो-दो धृतराष्ट्र हैं। कमलनाथ और दिग्विजय जो पुत्रों को स्थापित करने में पूरी कांग्रेस की तिलांजलि देकर मानेंगे। दोनों को पार्टी नहीं अपने-अपने बेटों से मतलब है। दोनों ही अपने-अपने बेटों को मध्य प्रदेश में स्थापित करना चाहते हैं। बेटों को सत्ता दिलाना चाहते हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चक्की के दो पाट हो गए हैं। इन दोनों पाटों के बीच में कांग्रेस पिस रही है। यह धृतराष्ट्र वाली कांग्रेस कभी चुनाव नहीं जीत सकती है। 

सबसे स्वच्छ शहर में प्रियंका ने फैलाया झूठ का कचरा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी जी फिर सबसे स्वच्छ शहर में झूठ का कचरा फैलाने आ रही हैं। इंदौरी भाई-बहन कांग्रेस के झूठ का कचरा भी इंदौर में टिकने नहीं देंगे। कांग्रेस झूठी और दगाबाज पार्टी है। किसानों, बेरोजगारों और प्रदेश की जनता से कई वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा नहीं निभाया। कांग्रेस से सावधान रहना, ये फिर से भ्रम फैलाने आ रहें हैं। कांग्रेस ने गरीबों के कफन के पांच हजार रुपये भी छिन लिए थे। ये कफन छिनने वाली कांग्रेस है। हम बहनों को बेटा-बेटी होने पर लड्डुओं के पैसे देते थे, कांग्रेस ने वो पैसे भी देना बंद कर दिए थे। ये पैसा छिनने वाली बेईमान कांग्रेस है। भूल से भी कांग्रेस आ गई तो जनहित की सभी योजनाएं बंद कर देगी, फिर ना लाड़ली रहेगी ना बहना रहेगी।  

मैं कमलनाथ नहीं, बहनों का मान बढ़ाने वाला शिवराज हूं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के पैसे हम हर महीने 10 तारीख को डालते थे। 10 तारीख को धनतेरस है इसलिए मैंने सात तारीख को ही बहनों के खाते में किश्त डाल दी। मैं कमलनाथ थोड़ी ही हूं। मैं शिवराज मामा हूं । जब तक मामा है, तब तक पैसा आता रहेगा। जो बहने छूट गई हैं, चुनाव के बाद पोर्टल खोलकर उनके नाम भी जोड़ दिए जाएंगे। मुझे चैन की नींद तब आएगी जब मैं तुम्हारे खाते में तीन-तीन हजार रुपये डालूंगा। इस राशि से बहनों ने अलग-अलग काम शुरू कर दिए हैं। कोई चाय की दुकान चला रही है। कोई सब्जी-फल बेच रही है। बहनों का मान बढ़ाने के लिए भाई की जान भी हाजिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed