फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election Results: Signs of change in the state Congress organization, Surjewala said, the final decision is

Mp Election Results: प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव के संकेत, सुरजेवाला बोले, अंतिम निर्णय अध्यक्ष पर छोड़ा

Fri, 08 Dec 2023 10:33 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Fri, 08 Dec 2023 10:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को विधान सभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस 66 सीटों पर सिमट गई। केंद्रीय नेतृत्व अब इस पर मंथन कर रहा है।  संगठन में परिवर्तन की संभावना भी जताई जा रही है। 

विज्ञापन
MP Election Results: Signs of change in the state Congress organization, Surjewala said, the final decision is
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता विपक्ष गोविंद सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजे का गहराई से विश्लेषण किया। कांग्रेस से मध्य प्रदेश का मन जीतने में कहां कमियां रहीं, इस पर आत्ममंथन व विश्लेषण किया गया और चर्चा हुई। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भविष्य को लेकर कुछ सुझाव भी दिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत किया गया है कि अगली संगठन और विधायक दल की कार्यवाही के लिए वो अपना मार्गदर्शन दें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर यह निर्णय छोड़ दिया गया है कि वो मार्गदर्शन दें कि किस प्रकार से संगठन की रचना हो, संगठन को आगे बढ़ाया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष से कांग्रेस नेताओं ने यह अनुरोध भी किया कि विधायक दल की बैठक के लिए जल्द पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाए, ताकि विधायकों की राय लेकर विपक्ष का अगला नेता तय हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के निर्णय को सिर झुकाकर स्वीकार करती है। जनता ने कांग्रेस को मध्य प्रदेश में विपक्ष की भूमिका अदा करने का आदेश दिया है। कांग्रेस एक सजग पहरेदार की तरह मध्य प्रदेश की जनता की रक्षा करेगी। कांग्रेस एक पहरेदार के तौर पर ये सुनिश्चित करेगी कि भाजपा ने मध्य प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, वह लागू हों। मध्य प्रदेश में अगर किसी के साथ कोई भी अन्याय हुआ, तो कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed