फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Kamalnath asked Shivraj four questions, said: I hoped you would not lie to girls in Navratri

MP Election: कमलनाथ ने शिवराज से पूछे चार सवाल, बोले-आपसे आशा थी कि नवरात्र में कन्याओं से झूठ नहीं बोलेंगे

Sun, 15 Oct 2023 10:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 15 Oct 2023 10:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के काउन डाउन के साथ ही आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। पीसीसी चीफ कमलनाथ सीएम शिवराज से चार सवाल पूछते हुए निशाना साधा है। 
 

विज्ञापन
MP Election: Kamalnath asked Shivraj four questions, said: I hoped you would not lie to girls in Navratri
शिवराज चौहान और कमलनाथ

विस्तार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज जी, मुझे आशा थी कि नवरात्रि के पवित्र दिनों में तो कम से कम आप कन्याओं से झूठ नहीं बोलेंगे। कन्या विवाह की राशि को लेकर आपने आज एक झूठा सवाल मेरी ओर उछाला। प्रदेश की बेटियां पूछ रही हैं कि बेटियों को दिए जाने वाली कन्या विवाह राशि में शिवराज सिंह चौहान ने घोटाला क्यों किया? उन्हें नकली टीवी क्यों बांटी? सामूहिक विवाह का धोखा देकर आदिवासी बच्चियों का प्रेगनेंसी टेस्ट क्यों कराया? अपने तमाशे के लिए बेटियों के सामूहिक विवाह कई-कई महीने तक क्यों रुकवाए? शिवराज जी, सवाल नहीं, प्रायश्चित कीजिए।
विज्ञापन


बता दें, सीएम शिवराज ने नवरात्र में दतिया में प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर में मां पीतांबरा के दर्शन एवं पूजन कर चुनाव अभियान प्रारंभ किया। सीएम ने दतिया में नरोत्तम मिश्रा, लहार में अमरीश शर्मा और दिमनी में नरेंद्र सिंह तोमर के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में कन्या विवाह योजना के 51 हजार रुपये बहनों को क्यों नहीं दिए? 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed