फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election: Kamal Nath's attack on BJP, said - exhausted ministers-MPs, tired MLAs, extinct officials

MP Election: BJP पर कमलनाथ का हमला, बोले- बुझे हुए मंत्री-सांसद, थके-हारे विधायक, विलुप्त से हो चुके पदाधिकारी

Thu, 12 Oct 2023 10:07 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 10:07 AM IST
सार

MP Election 2023: पीसीसी चीफ ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी नेताओं को भावहीन बताया है। उनका कहना है कि इनके चेहरे सब बयां कर रहे हैं। इनके खेमे में नउम्मीदी छाई है। भाजपाई एक मंच पर होकर भी एक नहीं हैं।

विज्ञापन
MP Election: Kamal Nath's attack on BJP, said - exhausted ministers-MPs, tired MLAs, extinct officials
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों का ही एक दूसरे पर हमला जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी नेताओं के चेहरों को भावहीन बताया है। उन्होंने सोशल सोशल नेटवर्किंग साइट x पर पोस्ट किया कि पराजय पराया बना देती है’, अब ये बात भाजपा पर पूरी तरह लागू हो रही है। भाजपा के चुनावी मंच ‘मनमुटाव के मंच’ बनकर रह गये हैं। भाजपा नेताओं की खोखली बातें शब्दों की बुनी हुई बड़ी चादर हैं जिसे वो अपनी अंदरूनी टकराव के ऊपर डालकर, आपसी दरार को ढकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनके भावहीन चेहरे सारी हक़ीक़त बयान कर दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये क्या दौर है
नाथ ने ट्वीट किया कि भाजपा के बुझे हुए मंत्री-सांसद, थके-हारे विधायक, विलुप्त से हो चुके पदाधिकारी व सदस्य नाउम्मीदगी के एक ऐसे दौर से गुज़र रहे हैं, जहाँ अब उन्हें आशा की कोई भी किरण नज़र नहीं आ रही है। भाजपाइयों के बीच सिर्फ़ उनका स्वार्थ ही सक्रिय दिख रहा है, बाक़ी नीति से लेकर रणनीति तक सब कुछ निष्क्रिय है। भाजपाई एक मंच पर होकर भी एक नहीं हैं। ‘प्रपंच के मंच’ सजाकर भाजपा यही नहीं आगामी सभी चुनाव भी हारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed